जेंट्री गेट पर महापौर ट्रॉफी के पोस्टर, अब निगम किससे वसूलेगा जुर्माना
Sanjay Gupta | Nov 23, 2024, 16:01 IST
Indore Gentry Gate Mayor Trophy posters
इंदौर के जेंट्री गेट पर मेयर ट्रॉफी इवेंट के पोस्टर चिपकाए गए। आयोजकों के साथ मेयर पुष्यमित्र भार्गव की तस्वीरें भी चिपकाई गई हैं। जब जिम्मेदार लोगों के फोटो और पोस्टर गलत तरीके से चिपकाए जाएं और शहर बदसूरत दिखे तो नगर निगम जुर्माना किससे वसूलेगा?
Indore : इंदौर नगर निगम सफाई के लिए अलर्ट मोड पर है। किसी भी तरह की गंदगी करने वालों के खिलाफ लगातार अर्थदंड लगाया जा रहा है। लेकिन जब जिम्मेदारों की फोटो, पोस्टर ही गलत चस्पा हो जाए और शहर बदरंग दिखे तो नगर निगम किससे जुर्मान वसूलेगा। वह भी जब पोस्टर ही निगम के मुखिया यानी महापौर के लग जाएं।
रीगल जो इंदौर का सबसे अहम चौराहा है, यहां पर जेंट्री गेट (जिस पर आने-जाने के संकेतक रहते हैं) उसी पर महापौर ट्रॉफी आयोजन के पोस्टर चस्पा हो गए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही आयोजकों के फोटो लगे हैं। वहीं साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही शहर के अन्य सभी प्रमुख नेताओं के पोस्टर इस पर चस्पा हो गए हैं। आयोजकों में नीचे मोबाइल नंबर है तो साथ ही राम की सेना और अटल सुनील हार्डिया भी लिखा हुआ है। यह आयोजन भंवरकुआं चौराहे पर होने जा रहा है।
इंदौर में सरकारी भवन, संसाधनों पर निजी पोस्टर, पैम्पलेट लगाना बैन किया हुआ है। हाल ही में निगम की टीम ने बिजली की डीपी पर एक किचन सेंटर व प्रॉपर्टी ब्रोकर के विज्ञापन के लगे पैम्पलेट पर कार्रवाई की और जुर्माना वसूला। इनसे स्पॉट फाइन वसूला गया। निगम की टीम ने दोनों के खिलाफ तीन - तीन हजार रुपए का स्पॉट फाइन चार्ज कर दिया। लेकिन अब प्रमुख चौराहे पर जेंट्री गेट पर टंगा पोस्टर निगम के किसी भी जिम्मेदार को नजर नहीं आ रहा है।
रीगल जैसे मुख्य चौराहे पर ही लगे पोस्टर
हाल ही में निगम ने पोस्टर, पैम्पलेट लगाना किया बैन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava