इंदौर में गोपाल मंदिर को एक लाख रुपए में शादी के लिए किराए पर दे मारा, होगी जांच

Sanjay Gupta | Jan 13, 2025, 09:29 IST
Gopal temple wedding
इंदौर में अधिकारी जो करे सो कम है। अब यहां के 193 साल पुराने ऐतिहासिक गोपाल मंदिर राजबाड़ा को ही मैरिज गार्डन में बदलवा दिया गया और केवल एक लाख की दान राशि के लिए इसमें शादी करवा डाली।

INDORE. इंदौर में अधिकारी जो करे सो कम है। अब यहां के 193 साल पुराने ऐतिहासिक गोपाल मंदिर राजबाड़ा को ही मैरिज गार्डन में बदलवा दिया गया। वो भी केवल एक लाख की धनराशि के लिए इसमें शादी करवा डाली। जब शाम तक विवाद बढ़ने लगा तो बात संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह तक पहुंची और रात होते-होते जांच के आदेश हो गए।ट



दिग्विजय सिंह को दिखाएंगे जंगल सत्याग्रह फिल्म, पूर्व विधायक बने एक्टर



0b4f569b-909


मंदिर में फेरे, वहीं बना खाना, जूते पहन घूमे मेहमान

कारोबारी राजकुमार अग्रवाल ने मंदिर में श्रृद्धा की बात कहते हुए अधिकारी से यहां बेटे के फेरे कराने की बात कही। आयोजन सादगी पूर्ण करने की बात कहते हुए इसके लिए एक लाख रुपए का शुल्क भरा। लेकिन आयोजन के दिन रविवार को यहां पर मंदिर के गर्भगृह के सामने वाले हिस्से को मंडप की तरह सजा दिया, परिसर के पास टेंट लगाकर सड़क ब्लाक कर दी। मंदिर में ही भोजन करवाया गया। वहीं बाउंसर भी खुद के लगा दिए। लोग मंदिर में ही जूते पहनकर घूमते रहे। मंदिर के अंदर ही भोजन कराया गया। वहीं पास में ही भोजन बना।



उज्जैन में खुलेगा महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल: महाकाल लोक का अनोखा नजारा



dc2e492c-a5e


क्या बोल रहे अधिकारी

193 साल पुराना है मंदिर

यह मंदिर साल 1832 में निर्मित हुआ था। हाल ही में 20 करोड़ रुपए से मंदिर को स्मार्ट सिटी कंपनी ने संवारा। मंदिर का निर्माण यशवंतराव होलकर प्रथम की पत्नी कृष्णाबाई ने 80 हजार रुपए में करवाया था। मुख्य मंदिर पत्थर और परिसर के कक्ष पत्थर और लकड़ी से बनाए गए। सागवान और कालिया की लकड़ी से बने मंदिर को मराठा और राजपूत शैली में आकार दिया गया



जीतू कांड पर जीतू पटवारी ने इंदौर को ही कोसा, कहा बीजेपी को एकतरफा वोट जो दे रहे



आज लोहड़ी का जश्न, नई फसल और खुशियों का पर्व



गोपाल मंदिर के प्रबंधक की सेवा समाप्त

संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह ने गोपाल मंदिर इंदौर के प्रबंधक के.एल कौशल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। वहीं माफ़ी ऑफ़िसर डिप्टी कलेक्टर श्री विनोद राठौर को भी प्रभारी पद से हटा दिया गया है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने माफ़ी अधिकारी आयुक्त कार्यालय इंदौर का प्रभार श्री विनोद राठौर के स्थान पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री कल्याणी पांडे को अतिरिक्त रूप से सौंपा है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने कलेक्टर इंदौर से श्री गोपाल मंदिर में विवाह समारोह आयोजित किये जाने के संबंध में जांच के लिए भी कहा है। शासकीय परिसरों में बिना शासन अनुमति के किसी भी तरह की गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित हैं। श्री गोपाल मंदिर व्यवस्था संबंध संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश बनाए जाने के लिए जिला स्तर से उच्च स्तरीय समिति गठन करने के निर्देश भी कलेक्टर इंदौर को संभागायुक्त द्वारा दिए गए हैं। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा है कि उक्त समिति मंदिर संचालन संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश does and don’t तैयार करेगी।



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • इंदौर गोपाल मंदिर