स्कीम 171 मुक्ति के लिए प्लॉटधारकों ने भरे 5 करोड़+, अब मांग- करो मुक्त

Sanjay Gupta | Dec 24, 2024, 12:49 IST
ida scheme 171
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 से मुक्ति के लिए 30 साल से संघर्ष कर रहे 6 हजार से ज्यादा प्लॉट धारकों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 से मुक्ति के लिए 30 साल से संघर्ष कर रहे 6 हजार से ज्यादा प्लॉट धारकों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। इस मामले में लंबी लड़ाई के बाद आईडीए ने दो महीने पहले स्कीम के दायरे में आने वाले सभी रहवासी संघों और प्लॉट धारकों को उनकी तय राशि जमा करने का प्रारूप जारी किया था। यह समय सीमा 22 दिसंबर को खत्म हो गई है और तय सीमा में ही राशि भर दी गई है।



ida 1


इतनी राशि भरी गई

नोटिफिकेशन की उठी मांग

इस मामले में अब मजदूर पंचायत गृह निर्माण संस्था की पुष्प विहार कॉलोनी प्लॉट धारक समूह की ओर से एनके मिश्रा महासचिव ने कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र दिया है और इसमें अभी तक की पहल का धन्यवाद देते हुए अब स्कीम से मुक्ति का नोटिफिकेशन जारी कराने की मांग की है, इसके लिए आईडीए बोर्ड में जल्द इस प्रस्ताव को लाने की मांग है। रहवासियों ने इस मामले में साथ देने वाले विधायक महेंद्र हार्डिया से भी इस मामले को लेकर मांग की है और आभार जताया है। इसके साथ ही आईडीए को भी पत्र लिखा गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करे



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • आईडीए स्कीम 171
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार