जीतू पटवारी ने घुटने पर रखी अंबेडकर की फोटो, घेराव करने वाले खुद घिरे
Sanjay Gupta | Published:
Jitu Patwari Baba Ambedkar photo Photograph: (thesootr)
मामला बाबा साहेब अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी का था और साथ ही कांग्रेस दफ्तर मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजयुमो के हमले का था, लेकिन खुद पटवारी ही इस दौरान बाबा साहेब का अपमान कर बैठे और अब बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं...
INDORE. मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी अब खुद विवादों में आ गए हैं। कहने को तो वह सोमवार को पुलिस कमिशनर कार्यालय का घेराव कर रहे थे। मामला बाबा साहेब अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी का था और साथ ही कांग्रेस दफ्तर इंदौर पर हुए बीजेपी युवा मोर्चा के हमले का था। लेकिन खुद पटवारी ही इस दौरान बाबा साहेब का अपमान कर बैठे और अब बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं।
बीजेपी ने इस प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो जारी किया, जिसमें जीतू पटवारी डॉ. अंबेडकर का फोटो अपने घुटने पर रखे हुए हैं और फोटो के पीछे कुछ लिख रहे हैं। फिर एक कार्यकर्ता कुछ कहता है कि और वह फोटो को सीधा पकड़ लेते हैं। इस पर बीजेपी ने तंज कसा कि जीतू पटवारी ने दिखा दिया है कि वो और कांग्रेस बाबा साहेब का कितना सम्मान करते हैं।
इस मामलें में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पटवारी को घेरा और कहा कि यह कभी नहीं सुधरेंगे। कांग्रेसियों ने नेहरू जी से सीखा अंबेडकर जी को नीचा दिखाने का खेल, जीतू पटवारी ने अंबेडकर जी की तस्वीर को सरेआम सबके सामने पैरों पर रखकर साबित किया कि अंबेडकर जी की तस्वीर उनके लिए सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है।
इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मांग की है कि पटवारी को उनके पद से कांग्रेस को हटाना चाहिए और माफी मांगना चाहिए। वह बाबा साहेब का अपमान कर रहे हैं और उनकी तस्वीर के पीछे भाषण का संदेश लिख रहे हैं। एक कार्यकर्ता के कहने पर जीतू गलती सुधार रहे हैं।
पटवारी ने इस प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री शाह को जमकर घेरा था और उनह् पूर्व तड़ीपार कहते हुए कहा था कि शाह अंबेडकर को लेकर कहते हैं कि अंबेडकर,,,अंबेडकर कहना फैशन हो गया है, अंबेडकर फैशन नहीं, इस देश के सिर का ताज है। वहीं इस पर भी पूर्व गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि जीतू पटवारी जी यह वही अमित शाहजी है जिन्होंने कांग्रेस को देश की सत्ता से तडीपार कर रखा है।
क्या किया पटवारी ने
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घेरा
बीजेपी प्रवक्ता सलूजा ने भी घेरा
अब मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया बाबा साहेब का अपमान...
कांग्रेस माफ़ी मांगे और उन्हें अविलंब पद से हटाये....@BJP4India @INCIndia @BJP4MP @INCMP pic.twitter.com/9WJgntuddx
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) December 23, 2024
पटवारी ने खूब घेरा था पहले
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari