अवैध कॉलोनियों में बेचे 50 करोड़ के अवैध प्लॉट, इंदौर प्रशासन ने 11 पर फिर कराई FIR

Vishwanath Singh | Feb 28, 2025, 13:13 IST
The Sootr
कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने पूरे जिले में अवैध कॉलोनियां काटकर जमीन बिक्री करने वालों की जांच कराई थी। इसके बाद 100 से ज्यादा केस अपर कलेक्टर कोर्ट में केस पंजीबद्ध किए गए।

अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन इंदौर की सख्ती जारी है। पहले ही अपर कलेक्टर कोर्ट में केस चलाकर 35 अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर कराई जा चुकी है। अब जिला प्रशासन ने 11 अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ और एफआईआर के आदेश दे दिए। इन कॉलोनाइजर ने इन अवैध कॉलोनियों में 14.593 हेक्टेयर में 230 प्लॉट अवैध तरीके से बेच डाले।



50 करोड़ से ज्यादा का माल बेच डाला

कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने पूरे जिले में अवैध कॉलोनियां काटकर जमीन बिक्री करने वालों की जांच कराई थी। इसके बाद 100 से ज्यादा केस अपर कलेक्टर कोर्ट में केस पंजीबद्ध किए गए। इसके बाद इन केस की बकायदा सुनवाई चली। इसमें एक-एक कर आरोपी पाए जाने वालों पर एफआईआर के आदेश दिए गए। ताजा मामले में अपर कलेक्टर बैनल की कोर्ट ने 11 आरोपियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। इन्होंने अवैध कॉलोनी काटते हुए 14.593 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर 230 प्लॉट बेच दिए, जिनकी कीमत 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।



यह खबर भी पढ़ें... MP News | शिवरात्रि पर भजन-कीर्तन को पुलिस ने रोका, पब में पहंचे लोग और पढ़ी हनुमान चालीसा





The Sootr
The Sootr


यह खबर भी पढ़ें.. .ब्राह्मण राजनीति में दांव पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला की साख, नजरें गोलू पर



इनके खिलाफ हुए आदेश

यह खबर भी पढ़ें... सीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना खत्म, ज्वाइंट सर्वे पर तत्काल रोक



500 से ज्यादा प्लॉट काट डाले

कलेक्टर सिंह ने बताया कि पूर्व में भी इसी तरह की अवैध कॉलोनी के मामले मिले थे। कुल 10.054 हेक्टेयर जमीन पर 500 से अधिक प्लॉट इन 11 कॉलोनियों में अलग-अलग लोगों ने काटे हैं। इस पर कार्रवाई की गई है। पुलिस को एफआईआर के लिए भी कहा है। इसमें सनावदिया में अतुल अग्रवाल पर 27 प्लॉट काटने पर, जामन्याखुर्द में अनिल पिता श्याम पर 33 प्लॉट काटने, मोरोद नेहरू में आशीष वर्मा द्वारा 26, बिहाड़िया में वासुदेव भागीरथ द्वारा 17, उमरिया खुर्द में रामनारायण द्वारा 16 प्लॉट काटकर बेच दिए गए।



यह खबर भी पढ़ें... मेट्रो के सप्लायर उद्योगपति ने लगाई फांसी, डिप्रेशन में होने की बात आई सामने





Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • collector
  • FIR
  • colony
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह