देश के 50 मॉडल शहरों की रेस में इंदौर सबसे आगे! सोलर एनर्जी और पर्यटन में बनाएगा पहचान

Aman Vaishnav | Aug 29, 2026, 09:50 IST
Share
मॉडल शहरों की रेस में इंदौर सबसे आगे
मॉडल शहरों की रेस में इंदौर सबसे आगे
मॉडल शहरों की रेस में इंदौर सबसे आगे

स्वच्छता में 8वीं बार नंबर-1 रहा इंदौर देश के 50 मॉडल शहरों में शामिल होगा। यह शहर गारबेज फ्री, पर्यटन, धार्मिक और स्वच्छ ऊर्जा का आदर्श केंद्र बनेगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • देश के 50 शहरों को मॉडल सिटी बनाने की योजना है।
  • इस सूची में इंदौर का नाम भी शामिल होना तय माना जा रहा है।
  • इंदौर को गार्बेज फ्री, पर्यटन और स्वच्छ ऊर्जा के मॉडल के तौर पर तैयार किया जाएगा।
  • दिल्ली में हुई बैठक में नगर निगम ने अपना मॉडल पेश किया।
  • मंत्रालय की टीम जल्द इंदौर का अध्ययन करेगी।

क्यों चुना जा रहा इंदौर

बता दें कि इंदौर लगातार आठवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 रहा है। इंदौर देश का सबसे साफ शहर माना जाता है। अब इस पहचान को एक कदम आगे ले जाने की तैयारी है। सिर्फ कचरा मुक्त शहर नहीं बल्कि पूरा मॉडल सिटी बनाने का लक्ष्य है।

शहर में पर्यटन, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक इमारतें और सांस्कृतिक विरासत पहले से मौजूद हैं। इनके साथ स्वच्छ ऊर्जा को जोड़कर एक समग्र मॉडल तैयार किया जा रहा है। यही वजह है कि इंदौर का नाम संभावित सूची में सबसे ऊपर माना जा रहा है।

आठवीं बार नंबर-1

स्वच्छता सर्वेक्षण केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय कराता है। इंदौर (इंदौर सबसे साफ शहर) हर साल इसमें टॉप पर रहा है। यह लगातार आठवां मौका है जब शहर को यह उपलब्धि मिली है। इसी रिकॉर्ड के आधार पर अब मॉडल सिटी के लिए दावा मजबूत माना जा रहा है।

दिल्ली में हुई अहम बैठक

गुरुवार को दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने मंत्रालय को शहर के स्वच्छता मॉडल और नवाचारों की जानकारी दी।

बैठक में स्वच्छता, सौर ऊर्जा और ऊर्जा साक्षरता से जुड़े कामों को भी दिखाया गया। मंत्रालय ने इन प्रयासों में रुचि दिखाई।

अधिकारियों ने बताया कि तय पैमानों के आधार पर मंत्रालय की टीम जल्द इंदौर का दौरा करेगी। इसी अध्ययन के बाद मॉडल सिटी की अंतिम सूची तय होगी।

किन शहरों से मुकाबला

इंदौर अकेला शहर नहीं है जो इस सूची की दौड़ में है। प्रस्तावित मॉडल सिटी सूची में देश के कई और बड़े शहर शामिल हैं। इनमें सूरत, अहमदाबाद, नवी मुंबई और जयपुर के नाम हैं। इसके अलावा विशाखापट्टनम, तिरुवनंतपुरम और भुवनेश्वर भी इस सूची में हैं।

यह सभी शहर स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इसी आधार पर इन्हें मॉडल सिटी के लिए संभावित माना गया है। इंदौर का लगातार आठ साल का रिकॉर्ड इसे इस मुकाबले में मजबूत दावेदार बनाता है।

आगे क्या होगा

मंत्रालय की टीम अब तय पैमानों पर शहरों का मूल्यांकन करेगी। इंदौर में स्वच्छता, ऊर्जा और पर्यटन से जुड़े मॉडल का बारीकी से अध्ययन होगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

अगर इंदौर को इस सूची में जगह मिलती है, तो शहर को नई पहचान मिलेगी। यह सिर्फ स्वच्छता तक सीमित नहीं रहेगा। शहर को पर्यटन और ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई पहचान मिल सकती है। इससे रोजगार और निवेश के नए मौके भी बन सकते हैं।

ये कबरें भी पढ़िए...

Gen-Z और Gen-Alpha के अभियान का असर, बजट बचाकर स्कूलों की सूरत बदलेगी सरकार

उज्जैन की वैश्य टेकरी में दबा सांची से भी बड़ा स्तूप! अब खुलेगा 2200 साल पुराना राज

महाकाल नगरी में सज रहा हजार साल पुराना शिव मंदिर, खुदाई में मिले थे सुराग

ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार

Tags:
  • स्वच्छता सर्वेक्षण
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर सबसे साफ शहर
  • इंदौर
  • इंदौर देश का सबसे साफ शहर
  • धार्मिक स्थल
  • आयुक्त शिवम वर्मा
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, और गरीबों के मकान बनाएंगे प्राइवेट बिल्डर...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, और गरीबों के मकान बनाएंगे प्राइवेट बिल्डर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं से कहा- बड़े सपने देखें और देश के लिए काम करें, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भी दिया बयान

By Umeshwari Baghel

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं से कहा- बड़े सपने देखें और देश के लिए काम करें, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भी दिया बयान
हिंदी में MBBS फेल होने का दावा कितना सही? आखिर क्यों डर रहे छात्र? असली कहानी क्या है?

By Atul Dwivedi

हिंदी में MBBS फेल होने का दावा कितना सही? आखिर क्यों डर रहे छात्र? असली कहानी क्या है?
महाकाल मंदिर में कर्मचारियों की भर्ती का नया प्लान, अब आउटसोर्स के भरोसे होगी व्यवस्था, 25 करोड़ का टेंडर जारी

By Amresh Kushwaha

महाकाल मंदिर में कर्मचारियों की भर्ती का नया प्लान, अब आउटसोर्स के भरोसे होगी व्यवस्था, 25 करोड़ का टेंडर जारी
CG Top News : छत्तीसगढ़ में बस हादसे में 6 की मौत, राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में बस हादसे में 6 की मौत, राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश में 3 साल में ड्रग नेटवर्क खत्म करने की तैयारी, 500 से ज्यादा छात्रों वाले कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग समितियां

By Sumit Kumar

मध्य प्रदेश में 3 साल में ड्रग नेटवर्क खत्म करने की तैयारी, 500 से ज्यादा छात्रों वाले कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग समितियां
एमपी के शिक्षकों को मिल सकती है बड़ी राहत! शिक्षा मंत्री बोले- TET परीक्षा पर जल्द बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव

By Sandeep Kumar

एमपी के शिक्षकों को मिल सकती है बड़ी राहत! शिक्षा मंत्री बोले- TET परीक्षा पर जल्द बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव