इंदौर की ब्रेन डेड महिला को अस्पताल में घायल पति ने मांग भरकर दी विदाई

Sanjay Gupta | Nov 09, 2024, 11:09 IST
brain dead wife donated organ
3 नवंबर को मक्सी रोड पर दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर घायल हुए। इसके बाद इन्हें सीएचएल अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पति की हालत सुधरी लेकिन मनीषा को 7 नवंबर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।

INDORE. इंदौर में एक बार फिर ग्रीन कॉरिडोर बना और एक महिला ने अपनी जिंदगी देकर किडनी, आंखे दान कर चार लोगों के जीवन को बचाया। इस मामले में सभी की आंखे नम करने वाला वह लम्हा भी रहा जब महिला के पति ने आंखों में आंसू लिए ब्रेन डेड पत्नी को विदाई दी।



इंदौर में 5 हजार महिलाएं करेंगी तलवारबाजी, सीएम देंगे करोड़ों की सौगात



घायल पास के बेड में भर्ती पति ने यह किया

मनीषा और उनके पति भूपेंद्र राठौर शाजापुर के हैं। 3 नवंबर को मक्सी रोड पर दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हुए। इसके बाद इन्हें सीएचएल अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पति की हालत सुधरी लेकिन मनीषा को 7 नवंबर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों की मंशानुसार आर्गन डोनेट हुए। अस्पताल में मनीषा और भूपेंद्र अगल-बगल बेड पर ही भर्ती थे। ब्रेन डेड होने के बाद पति ने पत्नी के माथे पर बिंदी लगाई और मांग में सिंदूर भरकर आंखों में आंसू लिए विदाई दी। इस दौरान अस्पताल स्टॉफ, डॉक्टर और मौजूद परिजन व अन्य सभी की आंखें भर आई।



समय से पूरा हो भोपाल, इंदौर और अन्य कई शहरों के मास्टर प्लान- CS जैन



वह दूसरों में जीवित रहेगी

महिला के पति भूपेंद्र शिक्षक हैं और बेटी पुणे में आईटी कंपनी में है। परिजनों ने कहा कि वह अब दूसरों में जीवित रहेगी। लगातार हो रहे अंगदान से प्रेरित होकर हमने यह फैसला लिया। इससे लोगों को नया जीवन मिलेगा, उनकी जिदंगी में रोशनी आएगी।



thesootr links

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर में फिर बना ग्रीन कॉरिडोर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ब्रेन डेड पत्नी
  • brain dead wife