समय से पूरा हो भोपाल, इंदौर और अन्य कई शहरों के मास्टर प्लान- CS जैन

Siddhi Tamrakar | Nov 09, 2024, 10:02 IST
Share
masterplan 1
masterplan 1

भोपाल, इंदौर और अन्य कई शहरों के मास्टर प्लान पर फिर से काम शुरू किया जा रहा है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन ने इस संबंध में एक समीक्षा बैठक की है। इस लेख में जानें मास्टर प्लान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।

भोपाल, इंदौर और अन्य कई शहरों के मास्टर प्लान पर फिर से काम शुरू किया जा रहा है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन ने इस संबंध में एक समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शहरों के मास्टर प्लान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, भोपाल का मास्टर प्लान लगभग तैयार हो चुका है, और सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे एक महीने के भीतर ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने पहले मास्टर प्लान पर जताई थी आपत्ती

गौरतलब है कि पहले भोपाल के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों के कारण रद्द कर दिया गया था। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास की लागत को कवर करने के लिए लैंड पूलिंग सिस्टम को लागू किया जाए, जिससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सरल हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मास्टर प्लान को जल्दी पूरा कर योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जाए।

ड्रफ्ट प्रकाशित होने में लगेंगे 7-8 महीने

भोपाल के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट फिर से तैयार किया जा रहा है, जिसमें दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद यह ड्राफ्ट सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया में लगभग सात से आठ महीने का समय लग सकता है। एक अधिकारी के अनुसार, 2005 के मास्टर प्लान के आधार पर भोपाल में अब तक विकास कार्य चल रहे हैं, जबकि मध्य प्रदेश सरकार अब एक नया मास्टर प्लान तैयार कर रही है, जो साल 2047 तक की जनसंख्या, यातायात और बुनियादी ढांचे की जरूरतों को ध्यान में रखेगा।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • एमपी सीएस
  • Anurag Jain Chief Secretary of Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल का नया मास्टर प्लान
  • मध्यप्रदेश का मास्टर प्लान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन

By Neel Tiwari

एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन
त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा

By Arun Tiwari

त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा
जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत

By Jageshwar prasad

जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत
लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी

By Jitendra Shrivastava

लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी
क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन
19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव

By VINAY VERMA

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव