इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के आयोजकों ने नहीं भरा टैक्स, निगम की टीम मौके पर

Sanjay Gupta | Mar 21, 2026, 15:58 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर में 21 मार्च शनिवार को पंजाबी रैपर सिंगर करण सिंह औजला का लाइव शो में कुछ ही घंटे बाकी है, लेकिन आयोजकों ने इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं भरा है।

इंदौर में सी 21 मैदान पर एक बार फिर बड़ा म्यूजिक कांसर्ट विवादित हो गया है। इसकी टिकट की दरें न्यूनतम दर 3299 रुपए से अधिकतम दर 6 लाख 49 हजार रुपए की है। बताया जाता है कि शो के लिए करीब 15 करोड़ की टिकटें बेच दी गई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक आयोजकों ने टैक्स नहीं भरा है और इसके चलते शो को मंजूरी नहीं है।



निगम अधिकारियों ने आयोजकों को बुलाया

शो के आयोजकों को शनिवार को अपर आयुक्त आईएएस आकाश सिंह ने बुलाया और टैक्स भरने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने बहाने बनाए और राशि नहीं भरी।



इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और बताया जाता है कि उन्होंने काम रुकवा दिया है और कुछ सामान भी जब्त किया है। अपर आयुक्त सिंह ने कहा कि इस मामले में निगमायुक्त को जानकारी दे दी गई है। अभी हमने फायर एनओसी व अन्य मंजूरी नहीं दी है। इसके बिना आयोजन की मंजूरी नहीं दी जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के शो की टिकट तीन हजार से 6.49 लाख की, लेकिन इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं भरा



इस कंपनी के पास है आयोजन की जिम्मेदारी

देश भर में हो रहे पंजाबी सिंगर करण औजला के लाइव शो की जिम्मेदारी टीम इनोवेशन देख रही है। इस कंपनी ने इंदौर में आयोजन की जिम्मेदारी मास्टरमाइंड कंपनी को दी है। जिसके प्रमुख सुनील सिंघल, जयदीप है। वहीं इंदौर में इसके लिए वेंडर का काम जिग्नेश सोनी, कपिल वाधवानी व अन्य देख रही है। वाधवानी हाल ही में नशा लेते हुुए वीडियो वायरल होने से विवादित हुए थे।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे



15 करोड़ की टिकटें बिकने की बात

बताया जा रहा है कि 20 हजार से अधिक टिकट बिकी है। औसत कीमत के हिसाब से करीब 15 करोड़ कीमत की टिकट बिक गई है या शो तक बिक जाएंगी। इसमें निगम का 10 फीसदी टैक्स बनता है, यानी करीब 1.5 करोड़ का। लेकिन अभी आयोजकों द्वारा टैक्स जमा नहीं कराया गया है। यह जमा होने के बाद ही निगम द्वारा मंजूरी दी जाएगी। इसके पहले भी इंदौर मे हुआ आयोजनों को लेकर इसी टैक्स पर जमकर विवाद हो चुका है।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर अग्निकांड : EV चार्जिंग बैटरी ब्लास्ट से ही लगी आग, बिजली कंपनी के डिजिटल डेटा से खुलासा



इस तरह आयोजन स्थल पर जोन

आयोजन स्थल में आगे की ओर स्टेज के पास पाप पिट बनाया गया है, पीछे की ओर फैन जोन है, फिर वीआईपी जोन है और आखिर में जीए जोन है। साथ ही स्टेज के लेफ्ट ओर वीवीआईपी टेबल्स है और राइट की ओर किंग आफ गुड टाइम्स लाउंज बनाया गया है। इसके लिए आयोजकों को अभी आबकारी लाइसेंस भी लेना है।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर में बिल्डर जैन को लारेंस गैंग के हैरी बाक्सर नाम से 15 करोड़ की फिरौती की धमकी



महापौर बोले टैक्स के बाद ही देता है निगम मंजूरी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर मे अच्छे आयोजन हो और पूरी सुरक्षा व नियम के साथ और टैक्स भरकर। यही हमारी प्राथमिकता है। आयोजकों से टैक्स भरवाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। फायर ब्रिगेड एनओसी और टैक्स भरे बिना मंजूरी नहीं होती है।





Tags:
  • इंदौर
  • टैक्स
  • लाइव शो
  • आईएएस आकाश सिंह
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • पंजाबी सिंगर करण औजला