इंदौर लोकायुक्त की दबिश : PWD के सहायक इंजीनियर, सब इंजीनियर नीमा 90 हजार की घूस लेते धराए

Sanjay Gupta | Apr 07, 2026, 22:48 IST
indore lokayukta
Indore: इंदौर लोकायुक्त ने PWD के सहायक इंजीनियर और सब इंजीनियर को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। बिल भुगतान के बदले कमीशन मांगा गया था। शिकायत के बाद कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को ट्रैप किया गया।

News in Short

  • पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों पर रिश्वत का आरोप।
  • बिल भुगतान के बदले मांगा कमीशन।
  • कुल 90 हजार रुपए की रिश्वत तय।
  • लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा।
  • भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई।

News in detail

इंदौर लोकायुक्त ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर बिल के भुगतान के बदले 4 फीसदी और 2 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। यह राशि कुल 90 हजार रुपए बन रही थी। लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।



टीम ने की कार्रवाई

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई जारी है। एसपी इंदौर राजेश सहाय ने टीम बनाकर दबिश कराई। इसमें पीडब्ल्यूडी के बालकुमार जैन, सहायक यंत्री एवं प्रभारी कार्यपालन अधिकारी और धीरेन्द्र कुमार नीमा, उपयंत्री एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया।



यह हुई थी शिकायत

ग्वालियर निवासी आवेदक राघवेन्द्र सिंह गुर्जर ने एसपी राजेश सहाय को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म ने काम किया था, जिसके बदले 17 लाख रुपए का भुगतान होना था। इसके लिए बालकुमार जैन ने 4 फीसदी के हिसाब से 60 हजार रुपए और धीरेन्द्र नीमा ने 2 फीसदी के हिसाब से 30 हजार रुपए की मांग की थी।



टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा

शिकायत की जांच के बाद मामला सही पाया गया। इसके बाद एसपी ने टीम गठित कर कार्रवाई की। दबिश के दौरान दोनों आरोपी तय राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और 61 (2) बीएनएस 2023 के तहत कार्रवाई की गई।



रिश्वत की शिकायत के लिए यहां करें संपर्क

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आमजन लोकायुक्त कार्यालय इंदौर या दूरभाष पर भी संपर्क कर सकते हैं।


कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर


पता: मोती बंगला, एमजी रोड, इंदौर 452007


फोन: 0731 2533160, 0731 2430100



इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि



इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला पर सुनवाई, हिंदू पक्ष ने कहा- मस्जिद में तब्दील करने के कई प्रयास हुए



इंदौर सड़क हादसा: शादी से लौट रहे बारातियों की गाड़ी ट्रक में घुसी, चार की मौत



मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • रिश्वत
  • इंदौर लोकायुक्त
  • पीडब्ल्यूडी