इंदौर सड़क हादसा: शादी से लौट रहे बारातियों की गाड़ी ट्रक में घुसी, चार की मौत

Amresh Kushwaha | Apr 06, 2026, 09:56 IST
Share
indore road accident
indore road accident

इंदौर के खुड़ैल इलाके में रविवार देर रात शादी से लौट रही बारातियों की गाड़ी ओवरलोड ट्रक में घुस गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई और सात घायल हैं।

News In Short

  • इंदौर के खुड़ैल में रविवार देर रात बारातियों की गाड़ी ट्रक से टकरा गई।
  • दूल्हा मोहम्मद आरिफ आष्टा से निकाह कर दुल्हन लेकर लौट रहा था।
  • ओवरलोड ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया, बारातियों की गाड़ी उससे भीड़ गई।
  • हादसे में चार युवकों की मौत, सात घायल एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं।
  • बारातियों ने चक्काजाम किया और खुड़ैल टीआई को हटाने की मांग की।

News In Detail

खुशी का माहौल पलभर में मातम बना

इंदौर-नेमावर रोड पर रविवार की देर रात एक ऐसा मंजर देखने को मिला जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे। मोहम्मद आरिफ अपनी दुल्हन को लेकर आष्टा से घर लौट रहे थे। पूरे परिवार और बारातियों में खुशी थी। वहीं, एक पल में सब बदल गया।

बाराती करीब तीन से चार गाड़ियों में इंदौर के नेमावर रोड से होते हुए बड़वाली चौकी स्थित अपने घर आ रहे थे। आगे चल रही कार को आसिफ चला रहा था।

इस हादसे में चार युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इनमें से एक दूल्हे का भतीजा भी था। इसके साथ ही हादसे में सात लोग घायल हो गए है। इन सभी को एमवाय अस्पताल (MYH - Maharaja Yashwantrao Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

82481f20-1bc
82481f20-1bc

ट्रक ने अचानक काटा रास्ता

दूल्हे मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनके काफिले के आगे भूसे से भरा एक ओवरलोड ट्रक चल रहा था। यह ट्रक बार-बार तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था। टिचिंग ग्राउंड गेट के सामने जब कार उस ट्रक को ओवरटेक करने लगी, तभी ट्रक चालक ने अचानक दाईं तरफ काटते हुए ट्रक को मोड़ा और सीधे कार के सामने ब्रेक लगा दिए।

कार का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की गर्दन ही अलग हो गई। मौके पर ही तीन युवकों ने दम तोड़ दिया।

f85f23fb-3e3
f85f23fb-3e3

बारातियों का फूटा गुस्सा, किया चक्काजाम

हादसा देखते ही दूसरी गाड़ियों में सवार बाराती गाड़ियों से उतरे और ट्रक चालक को पकड़ने दौड़े। चालक डर के मारे भागने लगा तो बारातियों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और सड़क जाम कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर बारातियों को हटाया। स्थिति संभालने के लिए छह थानों का पुलिस बल लगाना पड़ा।

टीआई से भी हुई भिड़ंत, सस्पेंड करने की मांग

आरोप है कि मौके पर खुड़ैल के टीआई करण सिंह शक्तावत की बारातियों से तीखी नोंकझोंक हो गई। बारातियों ने जब कार्रवाई की मांग की तो टीआई ने हम क्या करें कहकर पल्ला झाड़ लिया। इससे भड़के बारातियों ने जोरदार हंगामा किया। मौजूद एसीपी (ACP) और एडीसीपी (ADCP) से खुड़ैल टीआई को सस्पेंड करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई।

एफआईआर में क्या है?

दूल्हे मोहम्मद आरिफ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर (FIR) के अनुसार, 05 अप्रैल 2026 को वे बारात लेकर सीहोर गए थे। निकाह के बाद काफिला इंदौर-नेमावर रोड से लौट रहा था। ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। कार में सवार कई लोग घायल हुए और तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़िए...

छिंदवाड़ा में सड़क हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

इंदौर सड़क हादसा: नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, अब ब्रेक फेल ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

सड़क हादसे में बैंक मैरेजर बहू की मौत का 82 लाख मुआवजा सास के खाते में जाएगा, सास को इसलिए माना नॉमिनी

MP News: मध्यप्रदेश के NEYU ने पटवारी भर्ती को व्यापमं 3 घोटाला नाम दिया, इंदौर में सड़क पर उतरे युवा!

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • इंदौर सड़क हादसा
  • सड़क हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि