नहीं थम रहा इंदौर में सड़क हादसों का सिलसिला, अब ब्रेक फेल ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर
Dablu Kumar | Sept 28, 2025, 09:59 IST
Indore truck accident again
इंदौर में एक मिनी ट्रक के ब्रेक फेल होने से कई वाहनों और लोगों को टक्कर लगी, जिसमें एक महिला घायल हो गई। यह हादसा लोहा मंडी ब्रिज के पास हुआ।
Indore. इंदौर में एक बार फिर एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। इससे एक युवती घायल हो गई। यह हादसा शनिवार रात शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज के पास हुआ।
जानकारी के मुताबिक, मिनी ट्रक (नंबर MP13 GB 6446) के ब्रेक फेल हो गए थे। इसके कारण उसने कई वाहनों को टक्कर मारी। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। इसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़िए... इंदौर ट्रक हादसा: इंदौर के एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसे को विधायक उषा ठाकुर ने बताया साजिश, बोलीं–उच्च स्तरीय जांच हो
ये भी पढ़िए...MP News: इस बार समय से पहले होंगी एमपी बोर्ड की परीक्षाएं, छात्रों को मिलेगा ज्यादा समय, जानें नया शेड्यूल
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मिनी ट्रक ने तीन से चार वाहनों और कुछ लोगों को टक्कर मारी। वह नवलखा से टक्कर मारते हुए आ रहा था और उसने दो से तीन गाड़ियां तोड़ दीं। यह एक बड़ा हादसा था।
हादसे के बाद पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया। इसमें बताया गया कि मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक शर्मिला पति इस्लाम पटेल (वासी भीमा नगर) घायल हो गईं। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस के अनुसार, मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। साथ ही, जांच में यह भी सामने आया कि ड्राइवर नशे में नहीं था। ट्रक एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद रुक गया, इससे एक बड़े हादसे से बचाव हुआ।
ये भी पढ़िए... इंदौर एमवाय चूहा कांड में जयस का आंदोलन जारी, अब दी रविवार को जनआक्रोश महाआंदोलन की चेतावनी
ट्रैफिक एसीपी हिंदू सिंह मुवेल ने बताया कि वाहन को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। 25 साल के ड्राइवर मंगल पिता मोहनलाल केवट (निवासी सांवेर बायपास, इंदौर) से पूछताछ की जा रही है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां उसका इलाज करने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
ये भी पढ़िए... इंदौर ट्रक हादसे पर हाईकोर्ट ने मांगी एंट्री प्वाइंट की सीसीटीवी फुटेज, अब 10 अक्टूबर को सुनवाई
15 सितंबर को भी हुआ था
इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में 15 सितंबर की शाम को हुए भयावह ट्रक हादसे में तीन की मौत हुई थी और दर्जन भर वाहन चालक घायल हुए थे। हादसा 15 सितंबर की शाम को हुआ, जब एक भारी ट्रक कालानी नगर स्क्वॉयर से बड़ा गणपति स्क्वॉयर तक करीब 2 किलोमीटर के व्यस्त आवासीय इलाके में घुस गया। भीड़भाड़ वाले समय में ट्रक ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों और राहगीरों को टक्कर मारी। इस भीषण घटना में 12 घायल हुए।
ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर
ये भी पढ़िए... इंदौर ट्रक हादसा: इंदौर के एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसे को विधायक उषा ठाकुर ने बताया साजिश, बोलीं–उच्च स्तरीय जांच हो
इंदौर में ट्रक हादसे वाली खबर पर एक नजर
|
प्रत्यक्षदर्शियों ने दी यह जानकारी
घटना के बाद पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट
ये भी पढ़िए... इंदौर एमवाय चूहा कांड में जयस का आंदोलन जारी, अब दी रविवार को जनआक्रोश महाआंदोलन की चेतावनी
घायल युवती को भेजा गया अस्पताल
ये भी पढ़िए... इंदौर ट्रक हादसे पर हाईकोर्ट ने मांगी एंट्री प्वाइंट की सीसीटीवी फुटेज, अब 10 अक्टूबर को सुनवाई
15 सितंबर को भी हुआ था ट्रक हादसा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari