इंदौर के एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसे को विधायक उषा ठाकुर ने बताया साजिश, बोलीं–उच्च स्तरीय जांच हो

Vishwanath Singh | Published:
Share
Sourabh574
Sourabh574

महू विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने एरोड्रम इलाके में हुए ट्रक हादसे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस घटना को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है और कहा कि विश्वभर में ऐसी आठ घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर ट्रक हादसे को लेकर महू की विधायक उषा ठाकुर ने एक और विवादित बयान दिया है। जिसमें उन्हाेंने इस हादसे को साजिश बताया है। उनके मुताबिक यह घटना पूरे विश्व में हुई घटनाओं में से ही एक है। क्योंकि इनमें शामिल लोग वर्ग विशेष से ही थे।

विधायक ठाकुर ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की

महू विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने एरोड्रम इलाके में हुए ट्रक हादसे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस घटना को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि विश्वभर में ऐसी आठ घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें हादसों से जुड़े वाहन चालकों का मुस्लिम समुदाय से होना पाया गया है। इसी पैटर्न को देखते हुए इंदौर की घटना भी संदेहास्पद प्रतीत होती है। ठाकुर ने प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

परदेशीपुरा प्रकरण पर बयान

परदेशीपुरा क्षेत्र में युवती को धमकी दिए जाने के मामले पर भी विधायक ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हिंदू परिवारों को अपनी बेटियों को संस्कार और सात्विकता सिखाने पर ध्यान देना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें... पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पोस्ट, बोले अंग्रेज चले गए, औलादें यहीं छोड़ गए

शूर्पणखा के प्रतीकात्मक पुतला दहन की सराहना

विधायक ठाकुर ने एक संस्था द्वारा महिला आरोपियों को शूर्पणखा के रूप में दर्शाते हुए किए गए प्रतीकात्मक पुतला दहन की भी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह समाज को जागरूक करने का एक तरीका है।

यह खबर भी पढ़ें... शारदीय नवरात्रि स्पेशल ट्रेन: मैहर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए होगा इतने ट्रेनों का स्टॉपेज

नवरात्रि पर रोक की मांग

उन्होंने नवरात्रि के पर्व को लेकर मांग की है कि इस दौरान मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। साथ ही आयोजनों में फूहड़ कपड़ों को प्रतिबंधित किया जाए। ताकि पर्व की मर्यादा बनी रहे।

यह खबर भी पढ़ें... सिंगरौली में मिली सोने की खान, अडानी ग्रुप निकालेगा 5 साल में 1.83 लाख किलो गोल्ड

पीएम मोदी के स्वदेशी अभियान पर बयान

विधायक ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में करोड़ों के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, मास्टरमाइंड फरहान सोरठिया गिरफ्तार



Tags:
  • इंदौर
  • उषा ठाकुर
  • नवरात्रि
  • ट्रक
  • विधायक
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक