पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पोस्ट, बोले अंग्रेज चले गए, औलादें यहीं छोड़ गए

Sanjay Dhiman | Sept 19, 2025, 16:51 IST
Share
ts sing dev staitment
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के एक्स पर किए गए एक पोस्ट ने प्रदेश में सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अंग्रेज देश से चले गए, लेकिन उनकी औलादें यहीं छोड़ गए।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के एक्स पर किए गए एक पोस्ट ने प्रदेश के सियासी पारे को गर्म कर दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपनी इस पोस्ट में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश से अंग्रेज चले गए, औलादें यहीं छोड़ गए। इस पोस्ट को लेकर अब प्रदेश के भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच तल्ख बयानबाजी देखी जा रही है।

टीएस सिंह देव का ट्वीट और भाजपा पर हमला

टीएस सिंह देव ने अपने एक्स एकाउंट पर एक विवादित पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा कि "अंग्रेज चले गए, औलाद छोड़ गए", जो कि भाजपा पर पूरी तरह से फिट बैठता है। उनका कहना था कि भाजपा वही विभाजनकारी मानसिकता अपना रही है, जो ब्रिटिश शासकों ने भारतीय समाज में फैलाई थी। सिंह देव के मुताबिक, भाजपा ने बहुसंख्यकों को डराने, अल्पसंख्यकों को अमानवीय दिखाने और नफरत फैलाने की राजनीति को बढ़ावा दिया है।

यह ट्वीट 1930-40 के दशक के उस समय को याद दिलाता है, जब अंग्रेजों ने समाज में विभाजन की राजनीति की थी, और सिंह देव का आरोप है कि भाजपा उसी मानसिकता पर राजनीति कर रही है। उन्होंने इसे भाजपा का चुनावी हथकंडा बताया।

यह खबरें भी पढे़ं...

सचिन पायलट की रैली में पैसे देकर भीड़ बुलाने का आरोप!,छत्तीसगढ़ भाजपा ने पोस्ट किया वीडियो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक का ऑडियो वायरल, रेत खनन के लिए दस लाख डील की बातचीत, विधायक ने कहा बदनाम करने की साजिश

ओपी चौधरी का पलटवार

टीएस सिंह देव के इस बयान के बाद भाजपा के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि अंग्रेजों के सबसे करीबी कौन थे। उनका इशारा कांग्रेस की ओर था, जिन्होंने अंग्रेजों से समझौते किए थे। ओपी चौधरी ने भाजपा की नीतियों को समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा समावेशी राष्ट्रवाद की नीति पर काम कर रही है और देश की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत कर रही है।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पोस्ट और उसके मायने

को ऐसे समझें

  1. टीएस सिंह देव ने भाजपा पर तीखा हमला किया, ट्वीट में कहा, "अंग्रेज चले गए, औलाद छोड़ गए", और भाजपा को अंग्रेजों की मानसिकता का उत्तराधिकारी करार दिया।
  2. सिंह देव का आरोप: भाजपा विभाजनकारी राजनीति कर रही है, जो 1930-40 के दशक में अंग्रेजों द्वारा फैलाई गई थी।
  3. भाजपा को नफरत फैलाने और अल्पसंख्यकों को अमानवीय दिखाने का दोषी ठहराया, औरचुनाव आयोग इसे चुनावी हथकंडा बताया।
  4. छत्तीसगढ़ मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार: उन्होंने सिंह देव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस ही अंग्रेजों के करीब थी।
  5. सिंह देव ने चुनाव आयोग से सवाल किया, क्या राजनीतिक दलों को ऐसे नफरती वीडियो साझा करने का अधिकार होना चाहिए?

सिंह देव ने चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

सिंह देव ने अपने ट्वीट में चुनाव आयोग से सवाल किया कि क्या किसी राजनीतिक दल को नफरत फैलाने वाले और विभाजनकारी वीडियो साझा करने का अधिकार होना चाहिए? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह लोकतंत्र और देश के लिए उचित है? इस सवाल ने चुनाव आयोग को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

यह खबरें भी पढे़ं...

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की सैलरी पर मंडराया खतरा, 30 सितंबर से पहले करना होगा यह काम, जानें क्या है मामला

छत्तीसगढ़ कोल इंडिया कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब परिवार के लोग नहीं होंगे परेशान, जानें पूरी Detail..

भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी संघर्ष

यह सियासी घमासान केवल एक ट्वीट तक सीमित नहीं रहा। कांग्रेस और भाजपा के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति की है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • चुनाव आयोग
  • बयानबाजी
  • भाजपा
  • छत्तीसगढ़ मंत्री ओपी चौधरी
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान