/sootr/media/media_files/2025/09/19/coal-india-2025-09-19-12-52-33.jpg)
Photograph: (the sootr)
कोल इंडिया ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में संचालित होने वाली कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कोल इंडिया की खदानों में काम करने वाले हजारों कर्मचारी यदि किसी दुर्घटना का शिकार होते हैं तो उनके परिजनों को अब 70 प्रतिशत अधिक अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
कोल इंडिया अबतक किसी दुर्घटना का शिकार होने वाले कर्मचारियों के परिजनों को 15 लाख रुपए अनुग्रह राशि देती थी, जिसे बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा इस निर्णय की घोषणा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर की। इस योजना से 2 लाख 15 हजार से अधिक नियमित कर्मचारी और 44 हजार संविदा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
क्या है अनुग्रह (एक्सग्रेशिया) राशि?
एक्सग्रेशिया राशि (Exgratia Amount) एक वित्तीय सहायता है जो किसी कर्मचारी की मृत्यु या गंभीर चोट के मामले में उनके परिवार को दी जाती है। कोल इंडिया की नई पहल के तहत, अब कोयला खदानों में कार्य करते समय होने वाली दुर्घटनाओं में मृतक कर्मचारियों के परिवारों को 15 लाख की जगह 25 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। यह राशि उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाने में मदद करेगी और परिवार के भविष्य को सुरक्षित करेगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
कोल इंडिया कर्मचारियों को 1 लाख से अधिक बोनस की उम्मीद, 23 सितंबर की बैठक होगा फैसला
कोल इंडिया की नई योजना: SECL अफसरों को मोबाइल खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे,करना होगा ये काम
26 जून को लिया था निर्णय, अब हो रहा लागू
कोल इंडिया प्रबंधन ने अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी का निर्णय कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया था। 26 जून 2025 को आयोजित 480वीं मीटिंग में इस निर्णय पर मुहर लगी थी, जिसे लागू करने का निर्णय 17 सितंबर को आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह के दौरान लिया गया। इस निर्णय का लाभ कर्मचारियों को 26 जून से ही दिया जाने का निर्णय प्रबंधन ने लिया है।
26 जून के बाद दुर्घटना का शिकार हुए सभी कर्मचारियों और ठेका कर्मचारियों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि का ही भुगतान किया जाएगा। कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक ने इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस निर्णय से कोल इंडिया के हजारों कर्मचारियों के परिजनों को मुसीबत के समय काफी मदद मिलेगी।
कोल इंडिया और कर्मचारियों से जुडेे़ इस निर्णय को ऐसे समझेें
|
ठेका कर्मचारियों के लिए भी होगा लाभ
इस निर्णय का लाभ सिर्फ नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। अब ठेका श्रमिकों के मामले में भी यह अनुग्रह राशि लागू होगी। अगर किसी ठेका कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होती है, तो इस राशि का भुगतान संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। यह कदम ठेका श्रमिकों के कल्याण के लिए कोल इंडिया द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
यह खबरें भी पढ़ें...
सचिन पायलट की रैली में पैसे देकर भीड़ बुलाने का आरोप!,छत्तीसगढ़ भाजपा ने पोस्ट किया वीडियो
26 जून से लागू होगा आदेश
कोल इंडिया प्रबंधन ने 26 जून 2025 से इस आदेश को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नियमित और ठेका कर्मचारियों के लिए अनुग्रह राशि में 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
सुरक्षा को बढ़ावा देने मिलेगी नई वर्दी
कोल इंडिया ने कर्मचारियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई वर्दी प्रणाली को भी लागू किया है। यह वर्दी कर्मचारियों के बीच साझा पहचान और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। इससे कोयला खदानों में कार्य करते समय सुरक्षा सुनिश्चित होगी और कर्मचारियों के बीच एकजुटता बनी रहेगी।
साथ ही, कोल इंडिया ने कर्मचारियों को बीमा कवर देने की योजना भी शुरू की है। नियमित कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का बीमा कवर मिलेगा, जबकि ठेका कर्मचारियों को 40 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। यह सुविधा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।
कोल इंडिया के अन्य लाभ
कोल इंडिया ने कर्मचारियों के लिए नए कॉर्पोरेट वेतन पैकेज की भी घोषणा की है। इसके तहत कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ मिलेंगे, जो उनके जीवन को और भी सुरक्षित और बेहतर बनाएंगे। इसके अलावा, कर्मचारियों के लिए नई वर्दी भी जारी की जाएगी, जो सुरक्षा और पहचान के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी।