एसआर ग्रुप और मैरियट एमपी में करेंगे एक हजार करोड़ का निवेश, बनेंगे तीन 5 स्टार होटल
Sanjay Dhiman | Sept 24, 2026, 23:31 IST
indore-marriott-hotel-investment
इंदौर में मैरियट इंटरनेशनल और एसआर ग्रुप के बीच एमओयू साइन हुआ। तीन 5 स्टार होटल बनेंगे कुल 1000 करोड़ का निवेश होगा। मध्य प्रदेश में पहली बार जेडब्ल्यू मैरियट आ रहा है।
इंदौर में एसआर ग्रुप और अमेरिकी लग्जरी होटल ब्रांड मैरियट इंटरनेशनल के बीच एमओयू साइन हुआ है। इस एमओयू में तीन नए 5 स्टार होटल बनने जा रहे हैं। इसमें जेडब्ल्यू मैरियट, कोर्टयार्ड मैरियट और फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन शामिल हैं। तीनों होटलों पर कुल 1000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार अमेरिका का जेडब्ल्यू मैरियट इंदौर में आ रहा है।
इंदौर में 5 स्टार होटलों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। अब शहर में एक साथ तीन इंटरनेशनल होटल आने वाले हैं। होटल कंपनी मैरियट इंटरनेशनल ने इंदौर के उद्योगपति सूरज रजक की कंपनी एसआर ग्रुप के साथ एमओयू साइन किया है।
इस एमओयू के तहत तीन अलग-अलग होटल बनाए जाएंगे। इनमें जेडब्ल्यू मैरियट, कोर्टयार्ड मैरियट और फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन शामिल हैं। तीनों होटल कुल 12.5 एकड़ जमीन पर बनेंगे।
जेडब्ल्यू मैरियट इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर बनेगा। इसके लिए 3.5 एकड़ जमीन तय की गई है। कोर्टयार्ड मैरियट पीथमपुर में 4 एकड़ जमीन पर बनेगा। फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन इंदौर के अरविंदो क्षेत्र के पास 5 एकड़ जमीन पर तैयार होगा।
इनमें सबसे खास बात यह है कि जेडब्ल्यू मैरियट मध्य प्रदेश में पहली बार आ रहा है। यह ब्रांड अब तक राज्य में मौजूद नहीं था।
तीनों होटलों के निर्माण में कुल 1000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 400 करोड़ रुपए सिर्फ जमीन की लागत के हैं। यह राशि अलग से जोड़ी गई है।
उद्योगपति सूरज रजक ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों से विदेशी कंपनियां राज्य में रुचि दिखा रही हैं। उनके अनुसार सीएम मोहन यादव के प्रयासों से मध्य प्रदेश इंटरनेशनल कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।
जेडब्ल्यू मैरियट एक जाना-माना अमेरिकी लग्जरी होटल ब्रांड है। इसमें 250 कमरे और सुइट्स होंगे। यह होटल तीन साल में बनकर तैयार होगा।
होटल में कई तरह के रेस्टोरेंट होंगे। मीटिंग और बड़े कार्यक्रमों के लिए अलग जगह भी रहेगी। स्पा, जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजन की जगहें भी होंगी।
पीथमपुर में यह पहला 5 स्टार होटल होगा। इसमें 250 कमरे और सुइट्स होंगे। यहां एयरकंडीशन्ड ऑडिटोरियम भी रहेगा, जिसमें करीब 500 लोग बैठ सकेंगे।
होटल में पांच अलग-अलग रेस्टोरेंट होंगे और एक बॉलरूम भी बनेगा। यह होटल मुख्य रूप से कमर्शियल इस्तेमाल के लिए रहेगा। इससे पीथमपुर के उद्योगों की इंदौर के होटलों पर निर्भरता कम होगी।
इस होटल में 150 कमरे और सुइट्स रहेंगे। यह एक सामान्य 5 स्टार होटल होगा, जिसमें बैंक्वेट हॉल की सुविधा मिलेगी।
यह ब्रांड मुख्य रूप से व्यावसायिक यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। होटल में कंपनी का इन-हाउस रेस्टोरेंट 'द ईटरी' भी रहेगा। यहां स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन मिलेंगे।
एमओयू साइन करते समय एसआर ग्रुप के चेयरमैन सूरज रजक मौजूद रहे। मैरियट इंडिया की डायरेक्टर ऑफ डेवलपमेंट जूही रॉय भी वहां थीं। वाइस प्रेसिडेंट डेवलपमेंट अनंत अय्यर और डायरेक्टर ऑपरेशन किरण भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें...
MP को मिले 1200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM की बेंगलुरु में निवेशकों से वन-टू-वन
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश! सोलर, डेटा सेंटर और AI में बड़े निवेश की तैयारी
एमपी-छत्तीसगढ़ में वोट चोरी से बनी सरकार, राहुल बोले, चुनावी रिजल्ट पर सवाल
बीजेपी ने बंगाल चुनाव में खर्च किए थे 287 करोड़ रुपए, जानें अन्य राज्यों में कितना हुआ खर्च
तीन होटल, एक बड़ा प्लान
इस एमओयू के तहत तीन अलग-अलग होटल बनाए जाएंगे। इनमें जेडब्ल्यू मैरियट, कोर्टयार्ड मैरियट और फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन शामिल हैं। तीनों होटल कुल 12.5 एकड़ जमीन पर बनेंगे।
कहां बनेगा कौन सा होटल
इनमें सबसे खास बात यह है कि जेडब्ल्यू मैरियट मध्य प्रदेश में पहली बार आ रहा है। यह ब्रांड अब तक राज्य में मौजूद नहीं था।
1000 करोड़ का निवेश
उद्योगपति सूरज रजक ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों से विदेशी कंपनियां राज्य में रुचि दिखा रही हैं। उनके अनुसार सीएम मोहन यादव के प्रयासों से मध्य प्रदेश इंटरनेशनल कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।
जेडब्ल्यू मैरियट: पहला ऐसा होटल
होटल में कई तरह के रेस्टोरेंट होंगे। मीटिंग और बड़े कार्यक्रमों के लिए अलग जगह भी रहेगी। स्पा, जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजन की जगहें भी होंगी।
कोर्टयार्ड मैरियट: पीथमपुर के लिए बड़ी सौगात
होटल में पांच अलग-अलग रेस्टोरेंट होंगे और एक बॉलरूम भी बनेगा। यह होटल मुख्य रूप से कमर्शियल इस्तेमाल के लिए रहेगा। इससे पीथमपुर के उद्योगों की इंदौर के होटलों पर निर्भरता कम होगी।
फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन: बिजनेस यात्रियों के लिए
यह ब्रांड मुख्य रूप से व्यावसायिक यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। होटल में कंपनी का इन-हाउस रेस्टोरेंट 'द ईटरी' भी रहेगा। यहां स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन मिलेंगे।
एमओयू के दौरान कौन रहा मौजूद
यह खबरें भी पढ़ें...
MP को मिले 1200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM की बेंगलुरु में निवेशकों से वन-टू-वन
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश! सोलर, डेटा सेंटर और AI में बड़े निवेश की तैयारी
एमपी-छत्तीसगढ़ में वोट चोरी से बनी सरकार, राहुल बोले, चुनावी रिजल्ट पर सवाल
बीजेपी ने बंगाल चुनाव में खर्च किए थे 287 करोड़ रुपए, जानें अन्य राज्यों में कितना हुआ खर्च
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
By Arohi Raj
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
By Mukesh Sharma
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?
By Amresh Kushwaha
नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत, प्रशासन से की ये अपील
By Manya Jain