इंदौर में कांग्रेस संगठन और शहराध्यक्ष पर रायशुमारी के लिए आब्जर्वर की 5, 6 जून को वन टू वन मीटिंग

Sanjay Gupta | Jun 05, 2025, 11:37 IST
mp news indore congress
इंदौर में कांग्रेस शहराध्यक्ष चयन को लेकर 5-6 जून को वन-टू-वन बैठकें होंगी। आब्जर्वर गुरजीत सिंह ओजला, बाला बच्चन और रवि जोशी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को संगठन तौर पर मजबूत करने में जुटे हैं। उनके सृजन अभियान को लेकर पार्टी जुट गई है। इस अभियान में नए जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष की नियुक्ति होना है।



इंदौर शहराध्यक्ष चुनने के लिए पंजाब अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह ओजला को जिम्मेदारी दी गई है। ओजला और मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी व मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गांधी भवन कांग्रेस दफ्तर में बुधवार को बैठक कर चुके हैं और अब 5 व 6 जून को वन टू वन मीटिंग का दौर शुरू हो रहा है।



इस तरह दो दिन तक चलेंगी बैठकें

5 जून को

  • सुबह 10 बजे विधानसभा एक के लिए बैठक
  • सुबह 11.30 बजे विधानसभा तीन के लिए बैठक
  • दोपहर 1 बजे विधानसभा 5 को लेकर बैठक
  • दोपहर चार बजे विधानसभा चार को लेकर बैठक

6 जून को बैठक

  • सुबह 10 बजे विधानसभा 2 के लिए बैठक
  • सुबह 11.30 बजे पार्षद दल की बैठक
  • दोपहर 1 बजे मोर्चा संगठनों की बैठक
  • दोपहर 4 बजे राऊ विधानसभा के 8 वार्ड, सांवेर के दो, देपालपुर के दो वार्ड को लेकर बैठक

यह भी पढ़ें...इंदौर में बद्रीनाथ, मथुरा, ओडिशा से लौटे लोग CORONA पॉजिटिव, 7 नए मामले आए



जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष नियुक्ति रिपोर्ट दिल्ली जाएगी

किसी की कोई एप्रोच नहीं चलेगी

ओजला ने पहले ही बैठक के दौरान साफ कह चुके हैं कि किसी की कोई एप्रोच नहीं जलेगी, जो योग्य होगा उसे ही शहराध्यक्ष इंदौर नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में किसी को कोई फीडबैक नहीं दिया जाएगा और सीधे दिल्ली एआईसीसी के पास रिपोर्ट जाएगी। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मंगलवार को भोपाल में 61 पर्यवेक्षकों को जिले वार नियुक्त करते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूती देने के लिए गुजरात के बाद मध्य प्रदेश के साथ हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत की है।




यह भी पढ़ें...इंदौर लोकायुक्त का छापा : बड़वानी महिला RTO रीना किराड़े और उनका एजेंट रिश्वत में गिरफ्तार



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



AICC | inc | इंदौर कांग्रेस | Indore



Tags:
  • राहुल गांधी
  • AICC
  • Indore
  • inc
  • इंदौर कांग्रेस
  • हरीश चौधरी
  • बाला बच्चन