इंदौर नगर निगम अब जोमेटो स्टाइल में एप से ऑर्डर पर करेगा कचरा कलेक्शन, बजट में आया

Sanjay Gupta | Apr 03, 2025, 14:09 IST
thesootr
इंदौर नगर निगम ने अपने 8174.94 करोड़ रुपए के बजट में कई अहम योजनाओं की घोषणा की है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को परिषद में बजट पेश करते हुए बताया कि

इंदौर नगर निगम का बजट प्रस्ताव महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को परिषद में पेश कर दिया। कुल 8174.94 करोड़ की आय और 8236.98 करोड़ रुपए के व्यय का यह बजट पेश हुआ। इसमें नया कर रोपित नहीं किया गया है। इसमें सफाई, ट्रैफिक, सड़क व अन्य कई अहम प्रस्ताव पेश किए गए हैं।



4896fdf9-9f4


यहां से डाउनलोड करें पूरा PDF



अब कचरा कलेक्शन में डिजिटल क्रांति

महापौर ने इंदौर को डिजिटल सिटी के रूप में आगे बढ़ाने की बात कही है। इसमें सफाई को लेकर कहा है कि अब जोमेटो स्टाइल में एप के जरिए कचरा कलेक्शन का काम किया जाएगा। एप के जरिए आम व्यक्ति कचरा एकत्र करने के लिए गाड़ी को बुला सकेगा। इस पर काम हो रहा है। वहीं हर घर को भी डिजिटल पता दिया जाएगा। वार्ड 82 में प्रोजेक्ट तौर पर शुरू होगा। वहीं नगर निगम का खुद के पोर्टल पर भी काम जारी है। इसके लिए कंपनी तय हो गई है।



खबर यह भी...इंदौर नगर निगम MIC मेंबर मनीष मामा के खिलाफ हुए अधिकारी, निगमायुक्त को लिखा पत्र



150 चौराहों पर फ्री वाई-फाई पर काम

खबर यह भी...नगर निगम के बजट पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय- अधिकांश निगमों में वेतन बांटने में जा रहा पैसा



भ्रष्टाचार पर हुआ हंगामा

बजट भाषण शुरू होने के पहले ही नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगम के फर्जी बिल घोटाले की बात उठाई। इस पर हंगामा हो गया। महापौर ने कहा कि जिन्होंने भी घोटाला किया वह जेल में हैं। इस राशि की वसूली ऐसे होगी कि जो कंपनियां हैं उनका 100 करोड़ आडिट में है, उन भुगतान को रोक लिया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर नगर निगम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा
  • इंदौर नगर निगम न्यूज
  • बजट