कार से आई युवती ने फेंका कचरा, कचरे से निकला नाम-पता, इंदौर नगर निगम ने ठोका भारी जुर्माना
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में एक युवती द्वारा खुले मैदान में कचरा फेंकने की घटना सामने आई है। इलाके के एक जागरूक रहवासी ने युवती की यह हरकत अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक नीले रंग की कार से उतरी युवती सड़क किनारे मैदान में कचरा फेंक रही है।इसके बाद उसने युवती का पता लगाया और निगम से शिकायत की।
कचरे में मिला युवती का पता
नगर निगम को दी शिकायत
प्रफुल्ल जोशी ने तुरंत नगर निगम को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर निगम के सीएसआई अरविंद पथरोड़ और दरोगा विजय, अपनी टीम के साथ युवती के पते पर पहुंचे। मकान मालिक इति वाधवा ने युवती महक मिश्रा को बुलवाया।
22 हजार का जुर्माना ठोका
जब निगम टीम ने युवती से पूछताछ की तो उसने शुरुआत में आरोपों से इनकार कर दिया। लेकिन जब अधिकारियों ने उसे खुद की सीसीटीवी फुटेज दिखाई, तो वह चुप हो गई और कुछ नहीं बोली। इसके बाद नगर निगम ने मौके पर ही 22 हजार रुपए का चालान थमा दिया। चालान मिलने के बाद युवती ने नगर निगम की टीम से बहस शुरू कर दी और जुर्माना देने से इनकार कर दिया। इस पर मकान मालिक ने युवती द्वारा पहले से जमा करवाई गई दो माह की सिक्योरिटी राशि से चालान की रकम अदा कर दी।
रहवासी की जागरूकता की निगम ने की सराहना
नगर निगम अधिकारियों ने रहवासी प्रफुल्ल जोशी की सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की, जिन्होंने अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए तत्परता दिखाई। निगम ने अन्य नागरिकों से भी ऐसी जागरूकता अपनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम बजट में नमाज के लिए हुआ था ब्रेक, वीडियो से सभापति के झूठ का खुलासा
यह भी पढ़ें: इंदौर में फार्म हाऊस में पार्टी के दौरान शौक में चलाई गोली वृद्ध को लगी, मौत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक