इंदौर में फार्म हाऊस में पार्टी के दौरान शौक में चलाई गोली वृद्ध को लगी, मौत
Vishwanath Singh | Apr 06, 2025, 13:46 IST
The Sootr
आइटी कंपनी संचालक विवेक सिंघल के गोली चलाने के शौक ने 60 साल के वृद्ध की जान ले ली। विवेक ने फार्म हाउस से दनादन गोलियां चलाई और एक गोली वृद्ध को जा लगी।
इंदौरके तेजाजीनगर थाना क्षेत्र के उमरीखेड़ा गांव में स्थित फार्म हाऊस पर शनिवार रात गोली लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। असल में एक आईटी कंपनी मालिक विवेक सिंघल अपने परिवार के साथ फार्म हाऊस पर पार्टी कर रहा था। इस दौरान उसने अपनी पिस्टल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। यह गोली अपनी पत्नी के साथ पानी भर रहे वृद्ध को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
आइटी कंपनी संचालक विवेक सिंघल के गोली चलाने के शौक ने 60 साल के वृद्ध की जान ले ली। विवेक ने फार्म हाउस से दनादन गोलियां चलाई और एक गोली वृद्ध को जा लगी। आरोपी उसे एमवाय अस्पताल ले गया और शव को छोड़कर फरार हो गया। तेजाजी नगर पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज किया हैं।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस
डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा के मुताबिक घटना शाम करीब साढ़े छह बजे ग्राम उमरीखेड़ा की है। विवेक सिंघल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वीकेंड पर फार्म हाउस परपार्टी करने गया था। वह शाम को इमारत की छत पर गया और पिस्टल से फायरिंग करना शुरू कर दी। गांव में रहने वाला 60 वर्षीय मदन यादव अपनी पत्नी लीलाबाई के साथ पानी भर रहा था। एक गोली मदन को आकर लगी और वह मुंह के बल गिर गया।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मूक–बधिर युवती को दिनभर बंधक बनाकर रखा और किया दुष्कर्म
बताया गया कि घटना के बाद लीलाबाई रोते हुए फार्म हाउस की तरफ गई और विवेक को गोली के बारे में बताया। विवेक ने इस दौरान भागने की कोशिश की, लेकिन लीलाबाई सामने ही खड़ी थी तो उसने घायल मदन को गाड़ी में बैठाया और फिर निजी अस्पताल ले गया। वहां से एमवाय अस्पताल लेकर गया और फिर घायल को वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक विवेक की तलाश की जा रही है। साथ में उसकी पत्नी भी थी। पुलिस ने फार्म हाउस की तलाशी ली, लेकिन पिस्टल नहीं मिली। मौके से पांच कारतूस जरूर मिले हैं।
यह खबर भी पढ़ें...Indore | नगर निगम में नमाज पर बवाल, सभापति की सफाई, मेयर ने किया बचाव; मुस्लिम पार्षद बोलीं- कोई बम
लीलाबाई ने पुलिस को बताया कि वह जेजे स्कूल के चौकीदार की मदद से पानी भर रही थी। गोली लगने के बाद भी तीन राउंड फायर हुए, जो बगल से निकले। मैं फार्म हाउस में गई, तब भी विवेक गोलियां चला रहा था। उसने मुझे डराया। वह भागने की कोशिश में था। उधर ' ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनको एफआईआर के लिए छह घंटे तक थाने में बैठना पड़ा। रात 12 बजे तक परिवार के सदस्य रिपोर्ट के लिए भटकते रहे। इसके बाद रात एक बजे गैर इरादतन हत्या में प्रकरण दजे किया।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
यह है पूरा मामला
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस
गोली लगी और मुंह के बल गिर पड़ा
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मूक–बधिर युवती को दिनभर बंधक बनाकर रखा और किया दुष्कर्म
घटना के बाद विवेक ने की भागने की कोशिश
यह खबर भी पढ़ें...Indore | नगर निगम में नमाज पर बवाल, सभापति की सफाई, मेयर ने किया बचाव; मुस्लिम पार्षद बोलीं- कोई बम
कई गोलियां चलीं जो लीलाबाई के पास से निकल गईं
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
By Arohi Raj
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
By Mukesh Sharma
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?
By Amresh Kushwaha