देश के साफ शहर इंदौर में गंदगी, थूकने पर 35.66 लाख का स्पॉट फाइन
देश में सफाई में लगातार सात बार नंबर वन का तमगा हासिल कर चुके इंदौर में गंदगी फैलाने वाले पर सख्ती तेज कर दी है। अभी तक औसतन हर माह 20 से 25 लाख रुपए का स्पॉट फाइन हो रहा था लेकिन अब यह बढ़कर 35 लाख के पार हो गया है। बीते साल 2024 में कुल 2.44 करोड़ रुपए गंदगी करने वालों से वसूले गए। वहीं आंकड़े बता रहे हैं कि शहर में थूकने वाले तेजी से बढ़े है, जो शहर को गंदा कर रहे हैं।
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने सफाई को लेकर पूरी कमर कसी है और दिन भर दौरे के दौरान सफाई में ढील पोल करने वाले निगमकर्मियों पर कार्रवाई हो रही है। वर्मा ने कहा कि सख्ती जारी रहेगी, शहर की साख के साथ खिलवाड़ सहन नहीं की जाएगी।
थूकने वाले तेजी से बढ़ रहे हैं
खबर यह भी..
जनवरी माह में इस तरह हुई स्पॉट फाइन की कार्रवाई
- गंदगी फैलाने पर- 1353 कार्रवाई में 17 लाख का अर्थदंड
- पॉलिथीन उपयोग पर- 649 कार्रवाई में, 4.11 लाख रुपए
- थूकने पर- 3539 कार्रवाई में 6.41 लाख रुपए
- परिवहन पर- 119 कार्रवाई में 76 हजार
- ओपन यूरिन में- 93 कार्रवाई में 11 हजार रुपए
- कचरा जलाने में- 3 कार्रवाई में 13 हजार रुपए
- अन्य गंदगी- 319 कार्रवाई में 7 लाख रुपए
- कुल 6065 कार्रवाई में 35.66 लाख रुपए का स्पॉट फाइन
खबर यह भी..
वहीं 2024 में साल भर हुए स्पॉट फाइन में इस तरह हुई कार्रवाई
- गंदगी फैलाने पर- 15 हजार 200 कार्रवाई में 1.18 करोड़ रुपए
- पालिथीन उपयोग पर- 13 हजार 895 कार्रवाई में, 55.51 लाख रुपए
- थूकने पर- 6 हजार 507 कार्रवाई में 7.81 लाख रुपए
- परिवहन पर- 2 हजार 457 कार्रवाई में दो करोड़ रुपए
- ओपन यूरिन में- 1840 कार्रवाई में 1.80 लाख रुपए
- कचरा जलाने में-46 कार्रवाई में 22950 रुपए
- अन्य गंदगी- 3600 कार्रवाई में 40 लाख रुपए
(कुल 43545 कार्रवाई की गई और इसमें 2.44 करोड़ रुपए वसूले गए)
नो थू-थू अभियान के बाद भी सुधर नहीं रहे
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में सफाई के लिए दिसंबर 2022 में नो थू-थू अभियान शुरू किया था। मुहिम थी कि लोगों को सड़क, डिवाइडर आदि पर थूकने से रोका जाए। समझाइश दी जाए, नहीं माने तो फिर 200 रुपए का स्पॉट फाइन किया जाए। लेकिन इस अभियान के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं और सबसे साफ शहर को थूककर गंदा करने में कोई कसर नहीं रख रहे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक