इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा- नहीं कहेंगी वंदे मातरम, निकाला गया बाहर
News In Short
- इंदौर निगम के बजट सत्र में आज, 08 अप्रैल को हंगामा हुआ।
- पहले सिंधिया को गद्दार कहने पर विवाद हुआ।
- इसके बाद, वंदे मातरम् बोलने पर नया विवाद हुआ।
- फौजिया शेख ने वंदे मातरम् बोलने से इनकार किया है।
- हंगामे के बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा।
News In Detail
इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम् बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह वंदे मातरम् नहीं कहेंगी। इसके बाद, उन्हें सदन से बाहर जाने का आदेश दिया गया। इंदौर नगर निगम में बजट सत्र के दौरान हंगामा चल रहा है।
सिंधिया को गद्दार कहने के बाद वंदे मातरम् पर विवाद हुआ है। इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में 9 अप्रैल को हंगामा हुआ। पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहने पर विवाद हुआ। साथ ही, पार्षद योगेश गेंदर को भी गद्दार कहा गया। यह विवाद माफी के बाद खत्म हुआ।
इसके बाद वंदे मातरम् शब्द पर विवाद हो गया
प्रश्नकाल के दौरान वंदे मातरम् बोलने की बात चली। फौजिया शेख ने साफ कहा कि वह नहीं बोलेंगी। उन्होंने कहा कि यह शब्द जबरदस्ती नहीं बुलवाया जा सकता। इसके बाद बीजेपी पार्षदों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा।
फौजिया भी अड़ गईं और जवाब दिया
इस पर फौजिया भी अड़ गईं। उन्होंने कहा कि संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा है। साथ ही, कोई लिखित नियम नहीं है। इस पर बीजेपी पार्षदों ने सभापति को घेर लिया। इन्होंने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर ये श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन वंदे मातरम् नहीं कहते हैं। सभापति ने आदेश दिया कि फौजिया माफी मांगें, नहीं तो बाहर किया जाएगा। उन्हें दस मिनट का समय दिया गया।
फौजिया उठकर बाहर चली गईं
इसके बाद सदन में हंगामा और नारेबाजी हुई। कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे इस मुद्दे पर शांत रहे। इन्होंने इस मुद्दे पर फौजिया का साथ नहीं दिया। इस पर निर्दलीय पार्षद जीतू यादव ने भी धन्यवाद दिया और कहा कि कांग्रेस ने फौजिया का साथ नहीं दिया यह ठीक किया। इस पर फिर विवाद हुआ। वहीं हंगामे के बीच फौजिया खुद ही उठकर सदन से बाहर चली गईं।
पार्षद बोलीं- हिंदू-मुस्लिम चल रहा है
उधर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा कि यह गलत है। बीजेपी को लगातार मुस्लिमों से समस्या है। कभी कहते हैं कि इनकी दुकान से सामान मत लो, कभी कुछ कहते हैं। मुझे भी बाहर कर दो लेकिन मुद्दा तो उठाएंगे। रसोई गैस मिल नहीं रही है और उधर हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं।
हम भारत माता की पूजा नहीं करते हैं- फौजिया
फौजिया ने बाहर आकर मीडिया से कहा कि यहजबरदस्तीकरते हैं कि वंदे मातरम् गाएं या जय सियाराम कहें। यह हमारे संविधान से मेल नहीं खाता,इसमें साफ लिखा है कि आप जो चाहो धर्म मान सकते हैं।
वंदे मातरम् गाने के लिए संविधान में नहीं लिखा है। संविधान मेंहमेंपूरी छूट है।वंदे मातरम्में दिया गया है कि हम भारत माताकीपूजा करते हैं, लेकिन हम पूजा नहीं करते हैं। उन्होंनेजबरदस्ती की।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर नगर निगम बजट सत्र: कांग्रेस पार्षद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोला गद्दार
इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि
इंदौर नगर निगम बजट में नमाज के लिए हुआ था ब्रेक, वीडियो से सभापति के झूठ का खुलासा
इंदौर नगर निगम बजट : खुद की आवासीय स्कीम आएगी, महापौर करेंगे घोषणा