इंदौर नगर निगम बजट : खुद की आवासीय स्कीम आएगी, महापौर करेंगे घोषणा

Sanjay Gupta | Published:
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में इंदौर नगर निगम में सामने आए 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले और पोर्टल में समस्या के चलते टैक्स भरने में हुई समस्या को देखते हुए फोकस डिजिटलाइजेशन पर है। इसके लिए करीब सौ करोड़ की राशि रखी जा रही है...

इंदौर नगर निगम का बजट 30 जुलाई मंगलवार को पेश हो रहा है। इस बार टैक्स बढोतरी होना जहां पर तय है, वहीं भविष्य के हिसाब से भी कई अहम कदम उठाए जाने हैं। इस बार आय बढाने के लिए नगर निगम खुद की टीपी स्कीम भी घोषित करने जा रहा है। महापौर अपने भाषण में इसका जिक्र करेंगे। जिस तरह से आईडीए अपनी स्कीम लाता है, उसी तर्ज पर नगर निगम भी इसे लाने जा रहा है।

फोकस डिजिटलाइजेशन पर

इस पर नगर निगम में सामने आए 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले और पोर्टल में समस्या के चलते टैक्स भरने में हुई समस्या को देखते हुए फोकस डिजिटलाइजेशन पर है। इसके लिए करीब सौ करोड़ की राशि रखी जा रही है। इसमें खुद का पोर्टल बनाना, दस्तावेज को डिजिटल रूप में करना, सभी टेंडर भी इस तरह से करना जैसे कई अहम कदम उठाए जाने हैं।

ट्रैफिक को लेकर पूरे शहर का सर्वे कराएंगे

ट्रैफिक सबसे बडी समस्या बन गया है। इसे लेकर अब तय किया गया है कि किसी कंपनी से पूरे शहर का सर्वे कराया जाएगा और वृहद तौर पर पूरी योजना बनाई जाएगी। इससे आने वाले समय में ट्रैफिक पर किस तरह से काम होगा इसकी पूरी रूपरेखा क्लियर होगी। साथ ही कुछ चौराहे चिन्हित कर उन पर काम किया जाएगा और ट्रैफिक में सुधार होगा।

मास्टर प्लान की रोड पर काम होगा

मास्टर प्लान की सभी रोड पर काम किया जाएगा। इससे ट्रैफिक में सुधार होगा। साथ ही विकास कामों में नर्मदा का चौथा चरण लाना। सिंहस्थ को देखते हुए सभी एसटीपी को स्थापित और चालू करना यह सभी भी अहम काम बजट में शामिल रहेंगे।

Tags:
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र
  • महापौर
  • इंदौर नगर निगम बजट
  • आवासीय स्कीम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर