पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत

Sanjay Gupta | Oct 18, 2026, 18:04 IST
Share
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की नाराजगी खुलकर सामने आई।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की नाराजगी खुलकर सामने आई।

सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को उनके आमंत्रण पर अहिल्या स्मारक पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सीएम से अधिकारियों की शिकायत की। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। वहीं इंदौर में दो अन्य राजनीतिक घटनाक्रम भी चर्चा में रहे। चुनरी यात्रा के मंच पर एकलव्य गौड़ ने वरिष्ठ नेताओं के पैर छुए।

हालांकि वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अनदेखा कर आगे बढ़ गए। दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अक्षय कांति बम के घर पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक अकेले में बातचीत हुई।

सीएम से बोलीं ताई-अधिकारी सुनते नहीं हैं

सीएम के पहुंचने पर ताई महाजन ने उन्हें यहां चल रहे कार्य दिखाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि कहना तो नहीं चाहिए। आप यहां आए हैं तो अधिकारी अब काम करने की बात कह रहे हैं। अभी तक यहां का नक्शा तक पास नहीं हुआ है। छोटी-छोटी वजहों से काम अटक रहा है। अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। इस पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मैं इसे दिखवाता हूं और अभी करवाता हूं। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद थे। ऐसे में ताई की नाराजगी सुनकर सभी अधिकारी बगलें झांकने लगे। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव रविवार को उनके आमंत्रण पर अहिल्या स्मारक पहुंचे थे।

सीएम ने अधिकारियों से क्या कहा?

सीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी समस्याओं को दूर करने के लिए भी कहा। सीएम ने कहा कि स्मारक के रखरखाव का मॉडल भी देखना होगा। भविष्य में इसका रखरखाव कैसे होगा, इस पर भी ध्यान देना होगा। लालबाग और अहिल्या स्मारक का स्वरूप आकर्षक होना चाहिए। यहां आने वाले लोगों को आनंद मिले और अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो।

सीएम मोहन यादव से मिले विधायक, सुमित्रा महाजन ने कहा- 'मैं तो नौकरी मांगने आई थी', स्कीम 171 पर बड़ी घोषणा की तैयारी | CM Mohan Yadav meets MLAs, Sumitra Mahajan says- 'I came to ask for a job', preparation for big announcement on Scheme 171
CM मोहन यादव की रेसीडेंसी में ताई, विधायक मालिनी, हार्डिया, मधु, मेंदोला से क्या हुई चर्चा?
17 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन और विधायकों के साथ वन टू वन मीटिंग की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों और शहर से जुड़े मुद्दे उठाए। सबसे लंबी चर्चा विधायक मालिनी गौड़ के साथ हुई। वहीं, विधायक महेंद्र हार्डिया ने स्कीम 171 को आईडीए से मुक्त करने का मुद्दा उठाया।

इससे पहले ताई ने क्या कहा था?

सीएम मोहन यादव ने लंबे समय बाद शुक्रवार को इंदौर में रात्रि विश्राम किया था। शनिवार सुबह उन्होंने रेसीडेंसी कोठी (Residency Kothi) में जनप्रतिनिधियों से एक-एक कर मुलाकात की थी। बैठक के बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा था कि मैं नौकरी मांगने आई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि कला संकुल का काम रुका हुआ है।

स्मार्ट सिटी के पास राशि नहीं है और काम नहीं हो रहा है। इसी मुद्दे पर चर्चा करनी थी। सरकार से कला संकुल का काम पूरा कराने का निवेदन किया है। ताई ने कहा कि अहिल्या स्मारक के निर्माण में भी कुछ अड़चनें आ रही थीं। वे इन अड़चनों की जानकारी देने आई थीं। साथ ही सीएम को आमंत्रित भी करना था। इंदौर की राजनीति पर ताई ने कहा था कि मैं अब राजनीति नहीं करती हूं।

दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर सवाल: 'RSS का आयोजन ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में क्यों नहीं कराते?' | Digvijaya Singh's question to Scindia: 'Why don't you organize RSS events at Gwalior's Scindia School?'
दिग्विजय सिंह बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर स्कूल में क्यों नहीं कराते संघ के आयोजन, कैलाश मेरे मित्र
18 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी सनातन यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। इसी सिलसिले में वे इंदौर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। खास तौर पर उन्होंने डेली कॉलेज में होने वाले आरएसएस के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी आपत्ति जताई है।

स्कीम 171 को आईडीए से मुक्ति पर सहमति

विधायक महेंद्र हार्डिया ने स्कीम 171 को आईडीए (IDA) से मुक्त करने का मुद्दा उठाया था। इस पर सीएम ने कहा था कि मैं दशहरे तक व्यस्त हूं। इस मुद्दे से सरकार की काफी बदनामी हुई है। इंदौर में एक बड़ा आयोजन करके इसी दौरान सार्वजनिक घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि सीएम इसी महीने आयोजन के लिए समय दे सकते हैं। इस बड़े आयोजन में स्कीम को मुक्त कराने की 33 साल पुरानी लड़ाई समाप्त होगी।

राहुल गांधी का ऑडियो संदेश: एमपी में 27% OBC आरक्षण, हॉस्टल बदहाली और बालाघाट का दर्द | Rahul Gandhi's Audio Message: 27% OBC Reservation in MP, Hostel Neglect, and Balaghat's Pain
एमपी में 27% OBC आरक्षण, हॉस्टलों की बदहाली और बालाघाट का दर्द, ऑडियो संदेश में क्या-क्या बोले राहुल गांधी?
18 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक ऑडियो संदेश जारी कर पिछले एक महीने में किए दौरों और उठाए गए मुद्दों के बारे में बताया है। उन्होंने मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने और बालाघाट में परेशान आदिवासी परिवारों की समस्याओं का जिक्र किया। इसके अलावा इंदौर में छात्रों से मुलाकात के दौरान उन्होंने हॉस्टल की खराब हालत और परीक्षा में गड़बड़ियों का मुद्दा भी उठाया।

मालिनी के साथ भी की थी लंबी चर्चा

सीएम की सबसे लंबी चर्चा विधायक मालिनी गौड़ के साथ हुई थी। इस दौरान अन्य नेता मौजूद नहीं थे और अधिकारी भी बाहर थे। हाल ही में जलसंकट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक हुई थी। इस बैठक में मालिनी गौड़ के नहीं पहुंचने का मुद्दा उठा था। मंत्री ने कहा था कि जो विधायक बैठक में नहीं आए, शायद उनके यहां जलसंकट नहीं होगा।

अगले दिन मालिनी गौड़ ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि बैठकों में जाने से कुछ नहीं होता है। कोई सुनवाई नहीं होती है। सुनवाई नहीं होने की बात सभी को मिलकर सीएम को बतानी होगी। माना जा रहा है कि सीएम और गौड़ के बीच इसी मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई। हालांकि, गौड़ ने द सूत्र से कहा कि सभी लोगों ने सीएम से चर्चा की थी। इस दौरान विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

गरबा में BJP नेता कमल चौहान पर पॉक्सो और यौन उत्पीड़न की धाराओं में FIR, बोले बच्ची की गलती | BJP Leader Kamal Chauhan Booked Under POCSO and Sexual Harassment Charges in Garba Incident, Claims Child's Fault
गरबा में धक्का देने पर बीजेपी नेता कमल चौहान पर क्यों लगी पॉक्सो, FIR में यह है, वहीं नेता बोले बच्ची की गलती
18 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान एक बच्ची को धक्का देने के मामले में बीजेपी नेता कमल सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की यौन उत्पीड़न से जुड़ी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। आखिर एक धक्का देने के मामले में इतनी गंभीर धाराएं क्यों लगीं? आइए जानते हैं इसकी पूरी वजह...

150 करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्या स्मारक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्माणाधीन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यह स्मारक लालबाग पैलेस के समीप विकसित किया जा रहा है। उन्होंने लालबाग पैलेस और रामपुर कोठी को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने को कहा। चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को भी इस योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। इससे पर्यटक सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का एक साथ अवलोकन कर सकेंगे।

यह स्मारक पुराने आरटीओ भवन और रामपुर कोठी की भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 150 करोड़ रुपए है। पहले चरण में करीब 40 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित हैं। परियोजना का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और योगदान की जानकारी भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इसमें उनकी न्यायप्रियता, सुशासन, जनसेवा और सांस्कृतिक योगदान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

3डी प्रोजेक्शन, लाइट एंड साउंड शो और संग्रहालय होंगे आकर्षण

स्मारक में आधुनिक तकनीक से लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करने की योजना है। इसके अंतर्गत डिजिटल प्रस्तुतियां और 3डी प्रोजेक्शन विकसित किए जाएंगे। चित्र, म्यूरल्स, लाइट एंड साउंड शो तथा संग्रहालय भी विकसित किए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों को उनके सुशासन और न्यायप्रियता की जानकारी मिलेगी।

उनके जनकल्याणकारी कार्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रवेश मार्ग और परिसर की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। यह रूपरेखा पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप तैयार की जाएगी। सभी ऐतिहासिक स्थलों का महत्व भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। परियोजना को देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक ट्रस्ट, इंदौर के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश शासन का संस्कृति विभाग भी सहयोग कर रहा है।

ये सभी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं स्मारक ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन मौजूद थीं। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद शंकर लालवानी भी उपस्थित रहे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे।

विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला और मधु वर्मा भी उपस्थित रहे। कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह भी मौजूद थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति भी उपस्थित रहे। इनके अलावा स्मारक ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

ये दो राजनीतिक घटनाएं भी चर्चा में रहीं

इंदौर में रविवार को दो अन्य राजनीतिक घटनाएं भी चर्चा में रहीं। पहली घटना पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा के दौरान हुई। मंच पर विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ पहुंचे थे। उन्होंने मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं के पैर छुए। एकलव्य ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के भी पैर छुए। उनके बगल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैठे थे। एकलव्य उन्हें अनदेखा करते हुए आगे बढ़ गए।

विधायक पुत्र एकलव्य ने ताई के पैर छुए। मंत्री कैलाश को अनदेखा किया।
विधायक पुत्र एकलव्य ने ताई के पैर छुए। मंत्री कैलाश को अनदेखा किया।

क्या है दूसरी घटना?

दूसरी घटना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अक्षय कांति बम के घर पहुंचना रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार दोपहर बम के घर पहुंचे। यहां दोनों के बीच काफी देर तक अकेले में बातचीत हुई। अक्षय कांति बम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उन्होंने अचानक नामांकन वापस लेकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। लंबे समय से वे भाजपा में बड़े पद की उम्मीद कर रहे हैं।

अक्षय कांति बम के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल
अक्षय कांति बम के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल
Tags:
  • सुमित्रा महाजन
  • सीएम मोहन यादव
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • रेसीडेंसी कोठी
  • सांसद शंकर लालवानी
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
  • इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर विकास
  • Residency Kothi
CG Top News : रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार,समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार,समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल
ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार
जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट
उज्जैन में महाअष्टमी पर दो दिन पूजन का संयोग, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग में कन्या पूजन और खरीदारी के नियम

By Kaushiki

उज्जैन में महाअष्टमी पर दो दिन पूजन का संयोग, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग में कन्या पूजन और खरीदारी के नियम
रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, थाने में तोड़फोड़ और TI से बदसलूकी मामले में हुई कार्रवाई

By Umeshwari Baghel

रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, थाने में तोड़फोड़ और TI से बदसलूकी मामले में हुई कार्रवाई
रायपुर में गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होगी पिंक पेट्रोल टीम, पारंपरिक ड्रेस में नजर आएंगी महिला पुलिसकर्मी

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होगी पिंक पेट्रोल टीम, पारंपरिक ड्रेस में नजर आएंगी महिला पुलिसकर्मी