इंदौर पुलिस ने आरोपियों को पट्टे लगाकर जुलूस निकाला, जेल के बाहर पट्टे उतारे
यूपी की ठांय-ठांय पुलिस के बारे में तो आपने सुना ही होगा... जब एनकाउंटर के दौरान पिस्तौल फंस गई थी तो पुलिसकर्मी ने मुंह से ही ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाश को डराने की कोशिश की थी।
अब ऐसी ही एक अलग तरह की कहानी इंदौर पुलिस की सामने आई है। यहां पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, हाथों में पट्टे बांधे और अपनी कार्रवाई दिखाई। लेकिन जैसे ही आरोपी जेल के गेट तक पहुंचे, हाथों के पट्टे उतर गए। अब सवाल उठ रहे हैं कि ये पट्टे सच में थे या सिर्फ दिखावे के लिए? हीरानगर थाने की इस कार्रवाई ने इंदौर पुलिस को फिर सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
चर्चा यह भी है कि कहीं पुलिस कमिश्नर की सख्ती से बचने के लिए अधीनस्थ अधिकारी ऐसा तो नहीं कर रहे हैं।
यह है मामला
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया था। मामले में Indore Policeने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान उनके हाथों में पट्टे बंधे हुए थे और वे लंगड़ाते हुए चलते नजर आए।
इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। देर रात एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वही आरोपी जेल में जाने से पहले अपने हाथों से बंधे पट्टे निकालकर फेंकते दिखाई दे रहे हैं।
इन आरोपियों को किया था गिरफ्तार
पुलिस ने शोभित साक्यवार, निक्की अहिरवार, ओम उर्फ देवाय और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। रविवार देर रात सामने आए वीडियो के बाद आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिसकर्मियों ने रुपए लेकर सिर्फ दिखावे के लिए पट्टे बांधे थे। हालांकि, इस मामले में एसीपी रूबीना मिजवानी ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ऑडियो में लेन-देन की बात
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो के साथ एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें लेन-देन की बात कही जा रही है। इसमें कुछ लोग 20 हजार रुपए के लेन-देन का जिक्र कर रहे हैं। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या रुपए लेकर सिर्फ दिखावे के लिए नकली पट्टे बांधे गए थे। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
उधर कनाडिया में फिर पिटी पुलिस
उधर कनाडिया थाना पुलिस (इंदौर पुलिस न्यूज) के साथ मारपीट का मामला फिर सामने आया है। हाल ही में कॉलोनी की जमीन विवाद को लेकर पुलिस पर डंडे और पत्थर चलाए गए थे। अब ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान चार लोगों ने पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी की और वर्दी पर हाथ डाल दिया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वाहन चालक राहुल गहलोद को रोका और ब्रीथ एनालाइजर से जांच के लिए कहा। उसने जांच कराने से मना कर दिया और पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगा। इसके बाद कार में बैठे उसके साथी सुभाष चौहान, आशीष और संतोष भी बाहर आ गए और विवाद करने लगे। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सभी को पकड़ा। उनके खिलाफ शासकीय कार्य (Indore News) में बाधा डालने की धारा में कार्रवाई की गई। यूपी पुलिस
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर पुलिस के पिटने में दिग्विजय सिंह ने विशाल खंडेलवाल पर साधा निशाना, जानें कौन हैं ये?
इंदौर पुलिस पिटी, अधिकारियों की चुप्पी, अज्ञात पर केस, मोहसिन अभी भी 500 करोड़ की विवादित जमीन पर
इंदौर पुलिस की पिटाई, दो दिन बाद अज्ञात पर FIR, हमला करने वाले मोहसिन खान का ही नाम गायब
एक बार फिर इंदौर पुलिस विवादों में, 64 साल के बुजुर्ग को प्रताड़ित करने का आरोप, HC पहुंची शिकायत