एक बार फिर इंदौर पुलिस विवादों में, 64 साल के बुजुर्ग को प्रताड़ित करने का आरोप, HC पहुंची शिकायत
Aman Vaishnav | May 09, 2026, 11:21 IST
indore banganga police accused harassing elderly farmer
इंदौर में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। लसूड़िया थाने के बाद अब बाणगंगा थानापुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मामला 64 साल के एक बुजुर्ग किसान से जुड़ा है।
इंदौर पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। लसूड़िया थाने के बाद अब बाणगंगा थाना पुलिस जांच के घेरे में है।
बाणगंगा पुलिस पर एक 64 साल के बुजुर्ग को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। ये मामला बाणगंगा के जसराज मेहता का है। मेहता ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की है।
![indore lasudia police suspended gold loot allegations]()
इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस पर 22.50 तोला सोना लूट के भी आरोप, SI और चार पुलिसकर्मी निलंबित
जसराज मेहता पेशे से किसान हैं। उनका आरोप है कि एक पुराने जमीन विवाद के चलते पुलिस उन्हें बार-बार थाने बुलाकर समझौता करने और पैसे लौटाने का दबाव बना रही है।
उन्होंने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी जोन-3 को नोटिस भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने अब हाईकोर्ट का रुख किया है।
![inner-1_1778298827-548617]()
फरियादी का कहना है कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ अवैध कॉलोनाइजेशन की झूठी शिकायत की है। जबकि बाणगंगा क्षेत्र में उनके नाम पर कोई जमीन ही नहीं है। उनका कहना है कि पुलिस ने कई बार बयान के लिए बुलाया था। तीन बार थाने जाने के बावजूद उनका बयान दर्ज नहीं किया गया।
आरोप है कि इस दौरान उन पर मानसिक दबाव भी डाला गया था। इसके आलावा शिकायत की कॉपी तक नहीं दी गई। साथ ही थाना बाणगंगा के कुछ पुलिसकर्मियों पर पक्षपाती होने का भी आरोप लगाया गया है।
![dbda5ba6-1bf]()
जसराज मेहता ने कहा है कि उनकी बेटी के प्लॉट पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस मामले में भी वे अलग से कानूनी कार्रवाई करने की सोच रहे हैं।
नोटिस में कुछ लोगों और बाणगंगा थाना पुलिसकर्मियों पर मिलीभगत और पक्षपात करने का आरोप लगाया गया है। वकील की ओर से भेजे गए नोटिस में यह मांग की गई है कि, पूरे मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए।
याचिका में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 15 से 20 साल पुराने एक कथित प्लॉट बिक्री मामले में शिकायत की थी। वहीं फरियादी का कहना है कि उन्होंने कभी कोई प्लॉट बेचा ही नहीं। इसके बावजूद पुलिस उन्हें लगातार थाने बुलाती रही।
याचिका में बताया गया है कि 02 अप्रैल 2026 को जब वे थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी छुट्टी पर हैं कहकर उनका बयान नहीं लिया गया था। इसके बाद उनसे समय मांगने का आवेदन लिखवाया गया था। इसके बाद 19 अप्रैल को भी उन्हें फिर से बुलाया गया, लेकिन उस दिन भी उनका बयान दर्ज नहीं किया गया।
फरियादी का आरोप है कि बयान दर्ज करने के बजाय पुलिस उन्हें समझौता करने का दबाव बना रही थी। उनका यह भी कहना है कि पुलिस कुछ खास लोगों का पक्ष लेकर काम कर रही है।
![9354f8e0-fc6]()
फरियादी का सबसे गंभीर आरोप 20 अप्रैल की रात का है। जसराज मेहता के अनुसार रात 12 बजे आठ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे थे। उनसे कहा था कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उन्हें गिरफ्तार करने आए हैं।
जबकि उस समय तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
फरियादी ने बताया कि वे बुजुर्ग हैं और कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस उन्हें लगातार मानसिक दबाव डाल रही है।
![b4c7270e-557]()
अधिवक्ता अजय मिश्रा ने बताया कि उनका मुवक्किल खुद बयान देने के लिए थाने जा रहा था, लेकिन थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने पुलिसकर्मियों को भेजकर उसे डराने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि उनके पास लगातार तीन दिनों के सीसीटीवी फुटेज हैं। इनमें पुलिसकर्मी रात 01 बजे से 02 बजे के बीच उनके घर के बाहर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ी कार के लसूड़िया पुलिस थाने से ही चोरी हो गए टायर, बाद में लिखी FIR
विधायक मालिनी गौड़ के करीबी का महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से विवाद, हंगामे के बाद टीआई अटैच
इंदौर में टैक्सी ड्राइवर के सुसाइड वीडियो मामले में SI के बाद राजेंद्र नगर TI बिरथरे लाइन अटैच
बाणगंगा पुलिस पर एक 64 साल के बुजुर्ग को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। ये मामला बाणगंगा के जसराज मेहता का है। मेहता ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की है।
indore lasudia police suspended gold loot allegations
इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस पर 22.50 तोला सोना लूट के भी आरोप, SI और चार पुलिसकर्मी निलंबित
किसान से समझौता करने का दबाव
उन्होंने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी जोन-3 को नोटिस भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने अब हाईकोर्ट का रुख किया है।
inner-1_1778298827-548617
पुलिसकर्मियों पर लगे पक्षपात के आरोप
आरोप है कि इस दौरान उन पर मानसिक दबाव भी डाला गया था। इसके आलावा शिकायत की कॉपी तक नहीं दी गई। साथ ही थाना बाणगंगा के कुछ पुलिसकर्मियों पर पक्षपाती होने का भी आरोप लगाया गया है।
dbda5ba6-1bf
पुलिसकर्मियों की मिलीभगत
नोटिस में कुछ लोगों और बाणगंगा थाना पुलिसकर्मियों पर मिलीभगत और पक्षपात करने का आरोप लगाया गया है। वकील की ओर से भेजे गए नोटिस में यह मांग की गई है कि, पूरे मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए।
थाने बुलाया पर बयान नहीं लिया
याचिका में बताया गया है कि 02 अप्रैल 2026 को जब वे थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी छुट्टी पर हैं कहकर उनका बयान नहीं लिया गया था। इसके बाद उनसे समय मांगने का आवेदन लिखवाया गया था। इसके बाद 19 अप्रैल को भी उन्हें फिर से बुलाया गया, लेकिन उस दिन भी उनका बयान दर्ज नहीं किया गया।
फरियादी का आरोप है कि बयान दर्ज करने के बजाय पुलिस उन्हें समझौता करने का दबाव बना रही थी। उनका यह भी कहना है कि पुलिस कुछ खास लोगों का पक्ष लेकर काम कर रही है।
9354f8e0-fc6
रात 12 बजे घर पहुंचे आठ पुलिसकर्मी
जबकि उस समय तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
फरियादी ने बताया कि वे बुजुर्ग हैं और कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस उन्हें लगातार मानसिक दबाव डाल रही है।
b4c7270e-557
पुलिसकर्मियों को भेजकर उसे डराने की कोशिश
ये खबरें भी पढ़िए...
ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ी कार के लसूड़िया पुलिस थाने से ही चोरी हो गए टायर, बाद में लिखी FIR
विधायक मालिनी गौड़ के करीबी का महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से विवाद, हंगामे के बाद टीआई अटैच
इंदौर में टैक्सी ड्राइवर के सुसाइड वीडियो मामले में SI के बाद राजेंद्र नगर TI बिरथरे लाइन अटैच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari