इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस पर 22.50 तोला सोना लूट के भी आरोप, SI और चार पुलिसकर्मी निलंबित

Sanjay Gupta | Apr 20, 2026, 14:52 IST
Share
indore lasudia police suspended gold loot allegations
indore lasudia police suspended gold loot allegations

इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस के एक एसआई और चार पुलिसकर्मियों को डीसीपी ने निलंबित किया है। अभी तक आरोप थे कि वारंट तामीली के दौरान इनके द्वारा घर में घुसकर गुंडागर्दी की गई थी। वहीं, अब चौंकाने वाले आरोप लगे हैं।

इंदौर की खाकी पर एक और बड़ा दाग लगा है। डीसीपी जोन 2 कुमार प्रतीक ने एक दिन पहले ही लसूड़िया थाने के एक एसआई व चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच किया था। अब सामने आया है कि इन पर वारंट तामीली के लिए गुंडागर्दी करने के साथ ही घर से 22.50 तोला सोना भी गायब करने का भी शक है। गंभीर आरोपों के चलते यह सख्त कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है।

इन पर हुई है कार्रवाई

लसूड़िया थाने के एसआई संजय विश्नोई के साथ ही प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, प्रणित भदौरिया, रवींद्र कुशवाह, दिनेश गुर्जर और दीपेंद्र मिश्रा पर कार्रवाई हुई है।

यह हुई घटना

मामला इंदौर के हरिदर्शन अपार्टमेंट में रहने वाले गौरव जैन से जुड़ा है। रिटायर्ड सीएसपी राकेश गुप्ता की शिकायत पर इनके खिलाफ ग्वालियर जिला कोर्ट से चेक बाउंस केस में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। दोनों के बीच 65 लाख के लेन-देन का विवाद है। आरोप है कि एक अप्रैल की रात 11:45 बजे एसआई संजय विश्नोई के साथ यह पुलिसकर्मी तामीली के लिए गौरव के फ्लैट पहुंचे थे।

813db622-bb9
813db622-bb9

सीसीटीवी कैमरे तोड़े, घर में घुसे

परिजनों का आरोप है कि घर में घुसने के दौरान पहले फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। फिर नकली चाबी से ताला खोलकर पुलिसकर्मी घर में घुसे और घर की तलाशी ली। आरोप है कि इसी दबिश के दौरान जैन की पत्नी के 22.50 तोला सोने के जेवर गायब कर दिए गए। साथ ही चांदी के सिक्के, घड़ियां, मोबाइल व अन्य दस्तावेज भी लिए गए।

9bc40144-669
9bc40144-669

ऑनलाइन रिश्वत भी ली

इसके साथ ही गौरव ने प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा पर 27 हजार रुपए रिश्वत मांगने के भी आरोप लगाए हैं। गौरव अपने वकील से संपर्क करना चाहता था। इसके लिए आरक्षक शर्मा ने 10 हजार रुपए दोस्त के खाते में और 17 हजार रुपए अपने बेटे के खाते में गौरव से लिए।

गौरव को थाने में न रखते हुए पास के गेस्ट हाउस में रखा और आरोप है कि वहां भी रिटायर्ड सीएसपी राकेश गुप्ता के दो साथियों से पिटवाया। शर्मा के खिलाफ भी जांच बैठ गई है।

c2a1b614-4b6
c2a1b614-4b6
49806f6c-96c
49806f6c-96c

लूट की धारा में केस दर्ज हो

फरियादी गौरव जैन ने द सूत्र को बताया कि इसमें लिखित शिकायत मैंने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को की है। मेरी मांग यह है कि मेरे घर पर लूट हुई है, मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया है, मेरे घर से सोना गायब हुआ है। चांदी के सिक्के, मोबाइल और घड़ियां भी गई हैं।

इसमें संबंधित पुलिसकर्मियों पर जो धाराएं बनती हैं, उनमें केस दर्ज होना चाहिए। मुझे मेरा सोना दिलाया जाए। रिटायर्ड सीएसपी राकेश गुप्ता पर भी कार्रवाई हो। लगातार गुंडे भेजकर और पद का दुरुपयोग करते हुए पुलिसकर्मियों को भेजकर परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...

ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ी कार के लसूड़िया पुलिस थाने से ही चोरी हो गए टायर, बाद में लिखी FIR

MP News : मध्यप्रदेश। इंदौर में चला गुंडा अभियान, लसूड़िया पुलिस ने गुंडों को डाला जेल में

इंदौर की स्वच्छता पर विवादित बयान देने वाले अशनीर ग्रोवर पर FIR, लसूड़िया थाने में मानहानि की धाराओं में केस दर्ज

इंदौर के लसूड़िया थाना पुलिस पर 22.50 तोला सोने की लूट के भी आरोप, SI और चार पुलिसकर्मी निलंबित

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • राकेश गुप्ता
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • लसूड़िया थाना पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा