Gunda Abhiyan : इंदौर में चला गुंडा अभियान, लसूड़िया पुलिस ने गुंडों को डाला जेल में
Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
The sootr
शहरभर की पुलिस फ्लैग मार्च के साथ गुंडा पकड़ो अभियान चला रही है। इसी के चलते होली पर लसूड़िया पुलिस ने एक ही दिन में 19 गुंडे पकड़े और इन्हें बस में भरकर जेल भेज दिया।
इंदौर. शहरभर की पुलिस फ्लैग मार्च के साथ गुंडा पकड़ो अभियान चला रही है। इसी के चलते होली पर लसूड़िया पुलिस ने एक ही दिन में 19 गुंडे पकड़े और इन्हें बस में भरकर जेल भेज दिया। शहर में होली का त्योहार शांति व सुरक्षित माहौल में मनाया जाए और शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे इसलिए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने भी कुछ थानों का जायजा लेकर व्यवस्थाएं देखीं।
ये खबरें भी पढ़े : Madhya Pradesh के Indore में बने रंग और गुलाल United Kingdom तक होते हैं सप्लाई | हाइजीन हैं कलर
लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया हमने थाना क्षेत्र के आदतन आपराधी, गुंडों सहित 19 सक्रिय बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। थाने पर बदमाशों की इतनी भीड़ जमा हो गई कि उन्हें बस में भरकर सेंट्रल और जिला जेल भेजा गया।
ये खबरें भी पढ़े : Post Holi Skin Care Tips : होली की मस्ती के बाद, बालों और स्किन से ऐसे छुडाएं कलर
होली की रात और धुलेंडी के दिन व्यवस्था बनाने के लिए अफसरों ने स्पेशल टीमें और लाइन का बल भी तैनात किया है। गुरुव्वार दोपहर को एडिशनल पुलिस कमिशनर अमित सिंह ने डीआरपी लाइन में जाकर पूरे बल को समझाया। कैसे व्यवस्थाएं देखना है, हुड़दंग करने वाले लोगों को समझाना और कार्रवाई कैसे करना है।
ये खबरें भी पढ़े : Holi 2025 : राधा-कृष्ण के प्रेम रंगों से सजी बरसाने की होली, एक अनोखी परंपरा
तुकोगंज टीआई जितेंद्र सिंह यादव के अनुसार त्योहारों के मद्देनजर हमने रोशन सिंह भंडारी मार्ग और लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल पर दो रात तक चेकिंग पॉइंट लगाए। दो दिन में हमने 60 से ज्यादा शराबी चालकों को बाइक सहित पकड़ा। बुधवार रात थाने पर इतनी बाइक खड़ी हो गई कि पूरा परिसर भर गया। इससे थाने का गेट ही जाम हो गया। अब सभी गाडय़िां कोर्ट में चालान भरने के बाद ही छूटेंगी।
ये खबरें भी पढ़े : इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में बंद हो चुके 500–1000 के नोट भी चढ़ाए, चढ़ाया 1.21 करोड़ का दान
थानों की व्यवस्था देखने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने गुरुवार दोपहर मल्हारगंज और सदर बाजार थाने का दौरा किया। वहां स्टाफ से आमने-सामने बात की। बीट सिस्टम से लेकर सभी तरह की व्यवस्था देखी। शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।
ये खबरें भी पढ़े : SHIVPURI में माफियाराज, मजाल है कोई रोक सके! MAFIA IN MP I GUNDARAJ I
जोन-4 की पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार शराब पीकर वाहन न चलाएं। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें। तेज रफ्तार और स्टंट से बचें। होली पर किसी को भी जबरदस्ती रंग न लगाएं। सुरक्षित रंगों का उपयोग करें। पानी की बर्बादी न करें। मंदिर-मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों के पास होली खेलने से बचें। डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित है।
ये खबरें भी पढ़े : Madhya Pradesh के Indore में बने रंग और गुलाल United Kingdom तक होते हैं सप्लाई | हाइजीन हैं कलर
लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया हमने थाना क्षेत्र के आदतन आपराधी, गुंडों सहित 19 सक्रिय बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। थाने पर बदमाशों की इतनी भीड़ जमा हो गई कि उन्हें बस में भरकर सेंट्रल और जिला जेल भेजा गया।
ये खबरें भी पढ़े : Post Holi Skin Care Tips : होली की मस्ती के बाद, बालों और स्किन से ऐसे छुडाएं कलर
लाइन में समझाया फिर फील्ड में भेजा
ये खबरें भी पढ़े : Holi 2025 : राधा-कृष्ण के प्रेम रंगों से सजी बरसाने की होली, एक अनोखी परंपरा
तुकोगंज थाने में 60 शराबियों की बाइक जब्त की
ये खबरें भी पढ़े : इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में बंद हो चुके 500–1000 के नोट भी चढ़ाए, चढ़ाया 1.21 करोड़ का दान
मल्हारगंज और सदर बाजार में दौरा
ये खबरें भी पढ़े : SHIVPURI में माफियाराज, मजाल है कोई रोक सके! MAFIA IN MP I GUNDARAJ I
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari