इंदौर की स्वच्छता पर विवादित बयान देने वाले अशनीर ग्रोवर पर FIR, लसूड़िया थाने में मानहानि की धाराओं में केस दर्ज

Vikram Jain | Sept 11, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर की स्वच्छता पर विवादित बयान देने वाले अशनीर ग्रोवर पर FIR, लसूड़िया थाने में मानहानि की धाराओं में केस दर्ज
इंदौर की स्वच्छता पर विवादित बयान देने वाले अशनीर ग्रोवर पर FIR, लसूड़िया थाने में मानहानि की धाराओं में केस दर्ज

इंदौर की स्वच्छता को लेकर इंदौर नंबर वन रहने पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर अशनीर ग्रोवर के खिलाफ केस किया गया है।

संजय गुप्ता, INDORE. स्वच्छता को लेकर इंदौर के नंबर वन रहने पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर अशनीर ग्रोवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अशनीर के खिलाफ इंदौर के लसूड़िया थाने में मानहानि की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।

इंदौर के लसूड़िया थाने में FIR दर्ज

मोटिवेशनल स्पीकर और भारत पे के पूर्व सह फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने रविवार को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के लगातार नंबर 1 रहने को लेकर जीतो के कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था। ग्रोवर ने इंदौर की सफाई को लेकर कहा था कि इंदौर ने तो स्वच्छता सर्वे खरीदा है। रैपर उठाने को सफाई नहीं कहते हैं। उनके इस बयान को लेकर जनता से लेकर नेताओं तक ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे आमजन और सफाई कर्मियों की मेहनत का अपमान बताया था और एफआईआर कराने की बात कही थी। आखिरकार यह एफआईआर लसूड़िया थाने में सोमवार को दर्ज हो गई।

INDORE FIR.png
INDORE FIR.png

INDORE L.png
INDORE L.png

इन धाराओं में केस दर्ज

अशनीर ग्रोवर पर आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत केस किया गया है। धारा 499 के तहत मानहानि करना है और 500 में इसके तहत दो साल की सजा का भी प्रावधान है। आवेदक रामेश धावरी के आवेदन पर यह एफआईआर हुई है।

आवेदन में यह कहा गया है-

आवेदन में कहा गया है कि ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जीतो के आयोजन के दौरान अशनीर ग्रोवर ने कहा कि दो-तीन बार से सुन रहा हूं कि सफाई में इंदौर नंबर वन है, सड़कों से रेपर उठाने को सफाई नहीं कहते हैं, मुझे तो लगता है कि स्वच्छता सर्वे खरीद रखा है। इंदौर नगर निगम को साल 2017 से ही सफाई में नंबर वन का खिताब केंद्र द्वारा दिया जा रहा है। निगम के सफाई कर्मचारियों, रहवासियों के सहयोग, कचरा निपटान के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड पर हो रहे काम से यह मिलता है। ग्रोवर का वचन इंदौरवासियों, सफाईकर्मियों, भारत सरकार का अपमान है। उन्होंने इंदौर पर झूठा लांछन लगाया है।

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Mayor Pushyamitra Bhargava
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • Controversial statement of Ashneer Grover
  • FIR against Ashneer Grover
  • defamation case against Ashneer
  • अशनीर ग्रोवर का विवादित बयान
  • अशनीर ग्रोवर पर FIR
  • अशनीर पर मानहानि का केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं