इंदौर कलेक्टर के संवाद कक्ष की तर्ज पर पुलिस कमिशनर संतोष सिंह ने बनाई फीडबैक डेस्क

Sanjay Gupta | May 06, 2025, 15:22 IST
indore police case
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए नया फीडबैक डेस्क शुरू किया है। अब पुलिस थाने में शिकायत करने के बाद लोगों को फोन कर पूछा जा रहा है कि शिकायत सुनी गई या नहीं।

इंदौर पुलिस का व्यवहार कैसा है, क्या शिकायत सुनते हैं, पानी वगैरह का पूछते है या नहीं। यह कुछ सवाल ऐसे हैं जो अब पुलिस में शिकायत करने वालों से फोन करके पूछा जा रहा है। दरअसल इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा आरआई, पटवारी के कामों पर नजर रखने के लिए संवाद कक्ष स्थापित किया गया, अब इसी तर्ज पर इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंहने फीडबैक डेस्क बना दी है, जो शिकायतकर्ताओं से फोन करके कई सवाल पूछ रही है।



यह सवाल पूछे जा रहे हैं

  • क्या आपकी समस्या सुनी गई
  • आपके साथ पुलिस का व्यवहार कैसा रहा
  • आपके लिए पानी आदि की व्यवस्था की गई या नहीं
  • आवेदन पत्र पर कोई कार्रवाई हुई या नहीं
  • कार्रवाई की कोई पावती दी गई या नहीं

फीडबैक में यह रहे असंतुष्ट

indore police update


यह भी पढ़ें...इंदौर में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महापौर से मांगा मिलने का समय, पहले कहा था खुद आएंगे



कलेक्टर ने शुरू कर दी थी 17 पटवारियों की जांच

कलेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व कामों की परेशानी को दूर करने के लिए संवाद कक्ष बनाया है, जो आवेदकों से रेंडम आधार पर फोन करके फीडैबक लेते हैं। इस फीडबैक के आधार पर पूरे 17 पटवारियों के खिलाफ जांच के आदेश सिंह दे चुके हैं। कई को निलंबित किया जा चुका है। अब पुलिस कमिशनर द्वारा जनता से सीधे फीडबैक लेने की यह प्रथा शुरू हुई है।



यह भी पढ़ें..इंदौर में बिजली सुधार के लिए खर्च 1600 करोड़ कहां गए, भ्रष्टाचार के ईमेल, पत्र को दबा दिया



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह