प्रेस्टीज कॉलेज ने प्रोफेसर खान को हटाया, छात्राओं से करता था गंदी बात

Sanjay Gupta | Oct 19, 2024, 14:03 IST
the sootr
इंदौर के एक निजी कॉलेज प्रेस्टीज के एक प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि वह अकेले में उनसे अश्लील बातें करता है। इसके बाद हिंदू संगठन ने प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इंदौर के नामी निजी कॉलेज प्रेस्टीज के प्रोफेसर पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद हिंदू सगंठनों ने इसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कॉलेज ने प्रोफेसर को बाहर का रास्ता दिखा दिया।



क्या है मामला?

प्रोफेसर जुबैर खान प्रेस्टीज कॉलेज के पत्रकारिता विभाग का एचओडी था। छात्राओं ने इसके खिलाफ आरोप लगाए थे कि यह बंद कमरे में बुलाता है और अश्लील बाते करता है। साथ ही देर रात तक फोन लगाता है। किसी ना किसी बहाने से छूने की कोशिश करता है। इन सभी से छात्राएं काफी परेशान थीं।



भोपाल के बैरसिया में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, कलेक्टर ने SDM को हटाया, SI को किया गया लाइन अटैच



हिंदू संगठन का प्रदर्शन

छात्राओं की शिकायतों के बाद भी प्रोफेसर पर कार्रवाई नहीं होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में प्रदर्शन किया और प्रोफेसर का पुतला जलाया। एबीवीपी ने भी प्रेस्टीज कॉलेज के जुबैर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद कॉलेज ने जांच कमेटी बनाई। जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद मामला फिर गंभीर हुआ।



इंदौर में MBA कर रही बेटी को अंधविश्वास के चलते कर दिया तांत्रिक के हवाले, जानें तांत्रिक ने छात्रा के साथ क्या की क्रूरता



छात्राओं ने चप्पल मारी

बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और उसका पुतला जलाया। पुतले में जुबैर खान की फोटो भी लगी थी, जिसपर छात्राओं ने आक्रोशित होकर चप्पलें मारीं। मामले में बाद कार्यकर्ता पीड़ित छात्राओं को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • बजरंग दल
  • एबीवीपी
  • प्रदर्शन
  • एबीवीपी का प्रोफेसर पर आरोप
  • प्रोफेसर