इंदौर में प्रॉपर्टी गाइडलाइन 21.50% औसत बढ़ेगी, लेकिन यहां पर 1900% बढ़ रही
इंदौर में प्रॉपर्टी की गाइडलाइन बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसी सप्ताह जिला मूल्यांकन कमेटी की बैठक कर नई दरों पर मुहर लगेगी। इसके लिए सब-कमेटी ने प्रस्ताव बनाकर जिला कमेटी के लिए भेज दिए हैं। ई-संपदा सॉफ्टवेयर से चालू वित्तीय वर्ष में जो अधिक मूल्य पर रजिस्ट्री हुई और अब आगे जहां पर विकास कार्य हो रहे हैं, उन्हें आधार मानते हुए दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव दिए गए हैं।
औसत बढ़ोतरी 21.50 फीसदी होगी
जिले में प्रॉपर्टी के लिए लोकेशन 5 हजार 154 हैं। इनमें से 3930 लोकेशन यानी 76 फीसदी जगहों पर दाम बढ़ाए जा रहे हैं। यह बढ़ोतरी 5 फीसदी से लेकर 1900 फीसदी तक है, जी हां 1900 फीसदी तक। वहीं, कुल औसत बढ़ोतरी 21.50 फीसदी होगी।
खबर यह भी...इंदौर पुलिस ने ड्रग तस्कर को होटल में बनाया बंधक , फिर 20 लाख रुपए लेकर छोड़ा
50 जगहों पर दोगुने हो जाएंगे भाव
प्रारंभिक प्रस्तावों के अनुसार, जिले में 50 से अधिक लोकेशन पर प्रॉपर्टी के भाव दोगुने हो जाएंगे। यानी यहां पर 100 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, जिले में 450 ऐसी लोकेशन रहेंगी, जहां पर दाम 50 से 100 फीसदी तक बढ़ाए जा रहे हैं।
सांवेर में इस जगह पर 1900 फीसदी की बढ़ोतरी
खबर यह भी...इंदौर के एकलव्य स्कूल में परीक्षाओं के बीच मना जन्मदिन, कैंपस में रील, फोटो शूट
रेवेन्यू की हालत ठीक नहीं
पंजीयन विभाग की राजस्व (रेवेन्यू) की हालत ठीक नहीं है। जिले के रियल एस्टेट सेक्टर में आई तेज गिरावट के चलते, यहां पर राजस्व में बीते साल की तुलना में मात्र 3.34 फीसदी की ही बढ़त हुई है। जो कि लक्ष्य से काफी पीछे है। ऐसे में मार्च माह के बाकी बचे दिनों में इसे लक्ष्य तक पहुंचाना मुश्किल लग रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक