इंदौर पुलिस ने ड्रग तस्कर को होटल में बनाया बंधक , फिर 20 लाख रुपए लेकर छोड़ा
Vishwanath Singh | Mar 09, 2025, 14:05 IST
The Sootr
पिछले दिनों खजराना में पकड़े गए एमडी ड्रग के आरोपी ने थाने के ही एक सिपाही की पोल खोल दी थी। सिपाही की गिरफ्तारी के बाद ड्रग तस्कर और पुलिस जवान से पूछताछ में दो टीआई के नाम भी सामने आ चुके हैं।
इंदौर पुलिस की ड्रग तस्करों से सैटिंग को लेकर अब नई कहानी सामने आ रही है। विजय नगर पुलिस ने ड्रग तस्कर को पकड़ा तो सही, लेकिन कार्रवाई के लिए नहीं बल्कि सैटिंग के लिए। पुलिस उसे थाने ले जाने के बजाय होटल ले गई और वहां पर बंधक बनाकर छोड़ने के लिए डील की। लगभग 20 से 22 लाख रुपए में सैटिंग की और उसे छोड़ दिया। बाद में उसी तस्कर को ढूंढने का नाटक करती रही, जिसे दो दिन पहले ही तेजाजी नगर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोप है कि ड्रग तस्कर को छोड़ने के लिए विजय नगर पुलिस से सैटिंग कराने में क्राइम ब्रांच के प्रमोद तोमर की मुख्य भूमिका रही थी।
पिछले दिनों खजराना में पकड़े गए एमडी ड्रग के आरोपी ने थाने के ही एक सिपाही की पोल खोल दी थी। सिपाही की गिरफ्तारी के बाद ड्रग तस्कर और पुलिस जवान से पूछताछ में दो टीआई के नाम भी सामने आ चुके हैं। वहीं, विजय नगर थाने के टीआई भी ड्रग तस्कर को छोड़ने के मामले में अब सीपी की रडार पर आ चुके हैं। अब पुलिस पर ड्रग तस्करों से सैटिंग के आरोप लग रहे हैं और पुलिस इंटरनल जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर सीपी ने एक्शन लेते हुए कई संदिग्धों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें अलग-अलग थानों के 14 सिपाहियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें... महापौर के निंदा प्रस्ताव चेतावनी से जागे अधिकारी, हनी सिंह शो का सामान जब्त किया
यह खबर भी पढ़ें... MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी वसीम ने यह भी कबूल किया है कि विजय नगर थाने के पुलिसकर्मी मुकेश जादौन, प्रमोद शर्मा और लोकेन्द्र खींची ने मिलकर 20 से 22 लाख रुपए की डील कर वसीम को छोड़ दिया। यह डील क्राइम ब्रांच में पदस्थ प्रमोद तोमर ने पुलिसकर्मियों के साथ की थी। आरोपी को थाने ले जाने के बजाय एक निजी होटल में बंधक बनाकर रखा गया और वहीं लेन-देन के बाद उसे छोड़ दिया गया। विजय नगर थाने में उस वक्त पैडलर अजहर पन्नी, मुनीर और अबू बकर को पकड़ा गया था। ये सभी लोग वसीम से जुड़े थे।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में ड्रग माफिया संरक्षण में 14 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विजयनगर टीआई भी रडार पर
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जॉन-1 के डीसीपी विनोद मीना की टीम ने तेजाजी नगर में भूरू बैंड वाले को पकड़ा। जांच के दौरान भूरू से पता चला कि वसीम को पुलिस ने सेटिंग कर छोड़ दिया था। अब इस मामले में तेजाजी नगर एसीपी करणदीप और चार आईपीएस अफसर जांच कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा
यह पूरा मामला तेजाजी नगर पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा है। पुलिस ने पहले आजाद नगर से शाहरुख पेट्रोल और विजय पाटीदार को पकड़ा, जिनके पास से 2 करोड़ का ड्रग मिला। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि वह सिपाही लखन के संरक्षण में ड्रग्स सप्लाई कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने लखन को गिरफ्तार किया और उसे तेजाजी नगर थाने बुलाया गया। लखन के साथ ही दलाल राजा बाबू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है।
दो टीआई के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं
यह खबर भी पढ़ें... महापौर के निंदा प्रस्ताव चेतावनी से जागे अधिकारी, हनी सिंह शो का सामान जब्त किया
विजयनगर पुलिस ने वसीम को पकड़ा, थाने के बजाय होटल ले गए
जिन ड्रग तस्करों को तेजाजी नगर की टीम ने पकड़ा है, उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनके खुलासे से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, तेजाजी नगर पुलिस ने जिस ड्रग्स सप्लायर को पकड़ा था, उसने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तीन महीने पहले विजय नगर थाना पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मुख्य आरोपी वसीम को गिरफ्तार किया था, लेकिन पुलिस उसे थाने नहीं ले गई। उसे एक होटल में ले जाया गया, जहां लेन-देन के बाद उसे छोड़ दिया गया। वसीम को छोड़ने के लिए क्राइम ब्रांच के प्रमोद तोमर ने विजय नगर थाने के पुलिसकर्मियों से सेटिंग की थी।
रुपए लिए और ड्रग तस्कर को छोड़ दिया
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में ड्रग माफिया संरक्षण में 14 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विजयनगर टीआई भी रडार पर
The Sootr
चार आईपीएस कर रहे जांच
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा
2 करोड़ के ड्रग से शुरू हुई कार्रवाई
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By