The Sootr
महापौर के निंदा प्रस्ताव चेतावनी से जागे अधिकारी, हनी सिंह शो का सामान जब्त किया
Vishwanath Singh | Published:
The Sootr
महापौर ने इस मामले में 7 मार्च को साफ कर दिया था कि यदि सही टैक्स नहीं मिला और वसूली नहीं हुई, तो मैं इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आउंगा।
इंदौर में 8 मार्च 2025 को हुए हनी सिंह के लाइव कंसर्ट में नगर निगम के मनोरंजन कर पर चल रही तनातनी शो खत्म होने के बाद भी जारी है। शनिवार सुबह ही अधिकारी ट्रक लेकर मौके पर पहुंचे और जो भी सामान, साउंड सिस्टम, एलईडी मिला, उसे लोड करके जब्त कर लिया। उधर, शनिवार रात को ही हनी सिंह इंदौर से दुबई के लिए रवाना हो गए। इसका भी उन्होंने वीडियो अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया और साथ ही इंदौर को शायरों का शहर बताया।
महापौर ने इस मामले में 7 मार्च को साफ कर दिया था कि यदि सही टैक्स नहीं मिला और वसूली नहीं हुई, तो मैं इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आउंगा। इसके पहले मात्र 7.84 लाख रुपए का टैक्स लेकर चुप बैठे अधिकारी फिर 8 मार्च को जागे और 50 लाख का नोटिस आयोजकों को थमा दिया। इसमें उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि सवा तीन करोड़ से ज्यादा के टिकट बिके और अन्य कमाई हुई है।
यह खबर भी पढ़ें... MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
यह खबर भी पढ़ें... हनी सिंह कंसर्ट की आय पर 'द सूत्र' सही साबित हुआ, निगम ने भेजा 50 लाख का नोटिस
शो से पहले जब आयोजकों और निगम अफसरों की बैठक हुई थी, तो निगम ने 50 लाख रुपए का नोटिस दिया था। इस पर आयोजकों ने कहा कि हमने फ्री पास काफी बांटे हैं। वहीं, टिकट बिक्री से आय केवल 80 लाख रुपए की हुई है। ऐसे में 10 प्रतिशत टैक्स 8 लाख रुपए ही बनता है और वह हम भर चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें... यशवंत क्लब में चेयरमैन और कमेटी मेंबर से बदतमीजी, लड्डा को किया बाहर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि आयोजकों द्वारा पूरा टैक्स नहीं भरने पर अफसर उनका सामान जब्त करने गए हैं। "जब तक वे पूरा पैसा नहीं चुका देते, तब तक उन्हें क्लीन चिट नहीं दी जाएगी।"
यह खबर भी पढ़ें... माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन
इसके पहले टिकट खरीदने वाले दर्शक भी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कारण यह है कि हनी सिंह ने सवा सात बजे आयोजन स्थल पर एंट्री ली, दस गाने गए और नौ बजने से पहले शो बंद हो गया। सवा नौ बजे तक तो मैदान पूरी तरह खाली हो गया और कोई नहीं था। टिकट खरीदने वालों को उम्मीद थी कि आयोजन रात दस-साढ़े दस बजे तक तो चलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
महापौर की चेतावनी का असर
यह खबर भी पढ़ें... MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
उधर, आयोजक बोल रहे इतनी कमाई नहीं हुई
प्रभारी अपर आयुक्त अग्रवाल ने बताया कि जब सुबह वे आयोजन स्थल पर सामान जब्त करने पहुंचीं, तो आयोजकों ने सफाई देते हुए कहा कि शो से इतनी कमाई नहीं हुई है जितनी निगम ने वसूली निकाली है। इस पर अग्रवाल का कहना था कि आयोजक हमें अपने सीए की रिपोर्ट पेश कर दें। यदि हम संतुष्ट हुए, तो हम सामान वापस कर देंगे। इसके बाद अग्रवाल ने ट्रक में सामान लोड करवाया और उसे लेकर आ गईं।
80 लाख के ही टिकट बिकना बताया था
यह खबर भी पढ़ें... यशवंत क्लब में चेयरमैन और कमेटी मेंबर से बदतमीजी, लड्डा को किया बाहर
The Sootr
महापौर बोले, सामान जब्त किया
यह खबर भी पढ़ें... माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन
मात्र पौने दो घंटे में हो गए थे रवाना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari