इंदौर में विधायक मालिनी गौड़ ने शराब दुकान पर की तालाबंदी, बोलीं-अब दुकान खोली तो डंडा लेकर आऊंगी

Vishwanath Singh | Jun 12, 2025, 10:39 IST
The Sootr
स्कीम नंबर 71 में बीते कुछ दिनों से नई शराब दुकान का संचालन शुरू हुआ था। क्षेत्र के रहवासियों ने शुरुआत से ही इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। रहवासी संघ स्कीम नंबर 71 के बैनर तले महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर दिन-रात धरना दिया।

इंदौर के स्कीम नंबर 71 क्षेत्र में खुली नई शराब दुकान को लेकर रहवासियों का विरोध आखिरकार रंग लाया। बुधवार रात को क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शराब दुकान के कर्मचारियों को बाहर निकाला और रहवासियों के समर्थन में शराब दुकान के बाहर ताला लगा दिया। इसके बाद उन्होंने दुकान के कर्मचारियों से कहा भी अब दुकान खुली तो डंडा लेकर आऊंगी। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने भारत माता की जय और नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए।



दुकान के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे रहे रहवासी

स्कीम नंबर 71 में बीते कुछ दिनों से नई शराब दुकान का संचालन शुरू हुआ था। क्षेत्र के रहवासियों ने शुरुआत से ही इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। रहवासी संघ स्कीम नंबर 71 के बैनर तले महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर दिन-रात धरना दिया। महिलाएं दुकान के बाहर कुर्सियां लगाकर विरोध जताती रहीं। उनका कहना था कि इस शराब दुकान के चलते आने वाले समय में क्षेत्र में सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।



The Sootr

यह खबर भी पढ़ें...रेत माफिया का आतंक: अवैध खनन रोकने आए ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, दो युवक गंभीर





प्रशासन को भी सौंपा था ज्ञापन

रहवासियों ने अपने विरोध को केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे प्रशासन तक भी पहुंचाया। स्थानीय पार्षद जितेंद्र राठौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में शराब दुकान को बंद करने की मांग की गई थी। हालांकि, प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय न लिए जाने पर रहवासी लगातार धरना प्रदर्शन करते रहे।



यह खबर भी पढ़ें...सबसे ज्यादा किस देश में काम करते हैं बच्चे, World Day Against Child Labor पर जानें क्या कहते हैं भारत के आंकड़े



विधायक मालिनी गौड़ ने संभाली कमान

बुधवार रात को इस पूरे मामले में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब विधायक मालिनी गौड़ स्वयं मौके पर पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने इस विषय में संभागायुक्त से चर्चा भी की थी। वहां पर पहुंचकर विधायक ने स्थिति का जायजा लिया और रहवासियों की भावनाओं को समझते हुए शराब दुकान के बाहर स्वयं ताला लगा दिया।



The Sootr

यह खबर भी पढ़ें...भोपाल की झील में होगी श्रीनगर जैसी शिकारा राइड, जल्द ही आएंगे १० और शिकारे





नारों से गूंज उठा इलाका

विधायक के इस कदम के बाद मौके पर मौजूद रहवासियों का उत्साह और बढ़ गया। महिलाओं ने भारत माता की जय और नारी शक्ति जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। रहवासियों का कहना है कि विधायक द्वारा लिया गया यह फैसला क्षेत्र के हित में है और इससे भविष्य में आने वाली कई समस्याओं से बचाव हो सकेगा।



यह खबर भी पढ़ें...अंबानी के वनतारा की तर्ज पर मध्य प्रदेश में वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर बनाने की तैयारी





Tags:
  • इंदौर
  • शराब
  • विधायक
  • दुकान
  • ताला