इंदौर शहर काजी बोले- गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें, स्मार्टफोन से दूर रहें महिलाएं, बच्चे

Sanjay Gupta | May 28, 2026, 11:49 IST
indore shahar qazi eid message gaumata national heritage
ईद के मौके पर गुरुवार, 28 मई को इंदौर में मुख्य नमाज सदर बाजार के ईदगाह मैदान पर हुई। इसमें शहर काजी इशरत अली ने समाज के नाम संदेश दिया। खासकर कहा कि गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना चाहिए।

इंदौर में मुख्य नमाज सदर बाजार के ईदगाह पर हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। शहर काजी इशरत अली ने समाज के लोगों के साथ नमाज अदा की और अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। समाज को कई संदेश भी दिए।



गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें

शहर काजी डॉ. इशरत अली ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना चाहिए। ताकि उसके कटने पर पाबंदी लग सके। इस पर समाज के लोगों ने हाथ उठाकर इस पर सहमति दी।



a3a43bd9-ec1


स्मार्टफोन से दूर रहें महिलाएं

साथ ही संदेश दिया कि स्मार्टफोन को परिवार की महिलाओं और बच्चों से दूर रखा जाए। यह नशे की तरह हावी हो रहा है। काजी ने शहर में जलसंकट पर भी बात की और कहा कि पानी को व्यर्थ नहीं बहने दें। इसे बचाएं और जल संरक्षण भी करें। वाटर रिचार्जिंग पर ध्यान दिया जाए। हमें शहर की बुनियादी सेवाओं का ध्यान रखना चाहिए।



हरियाली पर भी करें फोकस

साथ ही इंदौर शहर काजी ने हरियाली पर भी जोर दिया और कहा कि पेड़ों का संरक्षण करें। अधिक से अधिक पौधे लगाएं। सहजन की फली के पेड़ लगाएं, इससे लाभ होगा और शहर भी हरा-भरा होगा।



40598e0c-d8f


हिंदू परिवार ने 50 साल पुरानी परंपरा निभाई

ईद के मौके पर इंदौर में 50 साल से चली आ रही हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनोखी परंपरा भी निभाई गई। ईद के दिन शहर काजी को उनके घर से नमाज स्थल (सदर बाजार ईदगाह) तक लाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी सत्यनारायण सलवाडिया और उनके परिवार ने निभाई।



शहर काजी अपने घर से बाहर आए। हिंदू परिवार ने फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया और ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद उन्हें खास तौर पर सजाई गई बग्घी/कार में ससम्मान ईदगाह लाया गया।



ये खबरें भी पढ़िए...



इंदौर मे कांग्रेस ने मेयर हाउस के बाहर पानी बहाते हुए जारी किया वीडियो, बीजेपी के वीडियो का जवाब



इंदौर जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- इंदौर का 90 फीसदी पानी जहरीला, पूर्व मंत्री बोले- यहां यमदूत चुने



कलेक्टरों से नाराज सीएस अनुराग जैन, बोले- जनसुनवाई आत्मदाह कर रहे लोग, यह कैसा सुशासन?





Tags:
  • इंदौर
  • ईदगाह
  • शहर काजी
  • इंदौर शहर काजी
  • गौमाता