इंदौर जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक

Sanjay Gupta | May 27, 2026, 14:40 IST
Share
indore-water-crisis-bjp-leaders-missing-mayor-target
Photograph: (the sootr)

इंदौर में भयावह जलसंकट है। इस दौरान बीजेपी के हो या कांग्रेस के सभी के निशाने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव हैं। लेकिन खुद सांसद शंकर लालवानी से लेकर बाकी बीजेपी विधायकों के पते नहीं हैं। बैठक में नजर आते हैं लेकिन मैदान में यह नेता नदारद हैं।

Indore. इंदौर के जलसंकट को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव संजीदा हैं। भोपाल से ही निगरानी कर रहे हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बैठक लेकर सभी जगह कलेक्टर को मॉनिटरिंग के लिए कहा है। लेकिन इंदौर में बीजेपी नेता एक बार फिर गायब हैं। कांग्रेस थोड़ा मैदान पकड़ रही है और दस दिन में दो बार बड़ा प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं पार्षद सड़कों पर उतर रहे हैं।

केवल बैठकों में नजर आए माननीय

विधायक महेंद्र हार्डिया के घर पर भीड़ पहुंची तो उन्होंने बयान दे दिया कि हालत खराब है। वह महापौर निवास पर धरना देंगे। लेकिन वह यह नहीं बता पा रहे हैं कि साल 2003 से विधायक होने के बाद भी उन्होंने क्या किया। फिर अगले दिन ही बोले मुझे गलत जानकारी थी और फिर बुलेट पर घूमते नजर आए।

विधायक रमेश मेंदोला के घर पर बीजेपी पार्षद जनता को लेकर पहुंच गए और कहा कि पानी दो पानी दो। फिर टंकी बनवाने और टैंकर मिलने का आश्वासन लेकर लौट गए। भोपाल से एसीएस अनुपम राजन आए तो सभी विधायक, सांसद बैठक में पहुंचे और समस्या बताकर लौट गए। सभी ने 50 करोड़ के पैकेज और टैंकर बढ़ाने की मांग कर दी।

महापौर तो घूम रहे, बाकी नेता नदारद

इस दौरान सभी के निशाने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव हैं। फिलहाल कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमयुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त आशीष पाठक सुबह से दौरा कर रहे हैं। महापौर भी लगातार दौरे कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बाकी नेताओं के कोई अते-पते नहीं हैं। एक विधायक तो धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं और दिल्ली आयोजन में शिरकत कर रहे हैं। जनता अपने नेताओं को तलाश रही है।

उधर निगम ने निर्माण काम को लेकर यह लगाई रोक

उधर निगमायुक्त ने नर्मदा जल बचाने के लिए नर्मदा, बोरिंग के जल उपयोग पर रोक लगा दी है। साफ आदेश हैं कि वह ट्रीटेड वाटर का उपयोग करें। इसके लिए निगम के तय केंद्रों से यह पानी ले सकते हैं। सभी जोन पर अधिकारियों को निर्माण कामों पर नजर रखने और पेनल्टी लगाने के आदेश हो गए हैं। इसके तहत निगम ने मंगलवार को एक साथ गई जगह पर दौरे कर पेनल्टी लगाई। वहीं कलेक्टर पहले ही बोरिंग कराने पर रोक लगा चुके हैं।

कांग्रेस लगातार फोड़ रही मटके

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पानी को लेकर मंगलवार शाम को राजवाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद ऐसी भीड़ उनके आयोजन में दिखी। इसमें कई नेता मौजूद रहे। वहीं निगम के दफ्तर, जोन आफिस के बाहर लगातार मटके फोड़कर नाराजगी जताई जा रही है। जनता खुद चौराहे पर जाम कर रही है और खाली मटके लेकर पानी दो, पानी दो का नारा लगा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- इंदौर का 90 फीसदी पानी जहरीला, पूर्व मंत्री बोले- यहां यमदूत चुने

इंदौर में जलसंकट में महापौर बोले, कांग्रेस पार्षद टैंकर बेच रहे हैं और प्रदर्शन के नाम पर नौटंकी कर रहे

भोपाल‑इंदौर‑उज्जैन में वक्फ बोर्ड का बड़ा एक्शन, अब माफियाओं की नहीं चलेगी चाल

इंदौर में जलसंकट दूर करने महापौर, सांसद, विधायकों ने ACS से मांगा 50 करोड़ का पैकेज

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • जलसंकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज