इंदौर नगर निगम के स्लॉटर हाउस के लिए MIC मेंबर शुक्ला आदतन अपराधी मंजूर को दिखाने ले गए जमीन
इंदौर नगर निगम में अब स्लॉटर हाउस के लिए खेल शुरू हो चुका है। इसके लिए गुपचुप तरीके से एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला एक आदतन अपराधी जिस पर 11 केस दर्ज है उस साथ लेकर ललेड़ीपुरा में जमीन दिखाने ले गए।
कांग्रेस पार्षद के देवर खोलेगा स्लॉटर हाउस
हाल ही में आबकारी विभाग ने अवैध भांग फैक्ट्री से भांग बनाने की मशीन और 300 किलो भांग पकड़ी थी। यह मंजूर खान से जुड़ी है, यह पूर्व कांग्रेस पार्षद सादिक खान के भाई है और वर्तमान कांग्रेस पार्षद (वार्ड 73) शाहिन सादिक खान के देवर है।
मंजूर पर एक दो नहीं बल्कि 11 आपराधिक केस
गुपचुप ले गए जमीन दिखाने
शुक्ला कुछ अन्य साथियों के साथ मंजूर खान को यह जमीन दिखाने के लिए कुछ दिन पहले लेकर गए। इस दौरान वहां पर मंजूर ने नगर निगम का बोर्ड लगवाया। इसमें लिखा था- मीटर प्रोसेसिंग यूनिट रन बाय इंदौर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन।
स्लॉटर हाउस को नया टेक्निकल नाम दिया गया है, ताकि लोग इसे लेकर विरोध नहीं करें। यह पूरा काम मंजूर खान की पसंद से हो रहा है। इस मामले में द सूत्र ने शुक्ला से फोन पर बात की तो पहले सवाल सुना और इसके बाद कहा कि मैं व्यस्त हूं बाद में बात करता हूं, इसके बाद ना फोन पर जवाब दिया और ना ही वाट्सअप मैसेज का।
कांग्रेस सरकार के समय टेंडर होने की बात
बताया जा रहा है कि इस स्लॉटर हाउस के लिए टेंडर कांग्रेस सरकार के समय हुआ था और मंजूर खान ने यह काम हाथ में लिया है। इसके बाद जमीन को लेकर विवाद आया वहीं बीजेपी सरकार के समय स्लॉटर हाउस को लेकर विवाद उठने की बात होने से इसे टच नहीं किया गया, लेकिन अब फिर मंजूर खान सक्रिय हुए और उनकी मदद के लिए बीजेपी पार्षद और एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला ने कमान संभाली है। इसके बाद फिर इस काम में तेजी आई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Cattle in Slaughter House | MIC मेंबर अश्विनी शुक्ला