इंदौर में SMV इन्फ्रा डायरेक्टर ने 2.55 करोड़ के बंधक प्लॉट भी बेच दिए, EOW में केस
देपालपुर के ग्राम तेजखेड़ी स्थित गीता विहार कॉलोनी बनाने वाली एसएमवी इन्फ्रा के डायरेक्टर पर ईओडब्ल्यू इंदौर ने केस दर्ज किया है। कंपनी ने कलेक्टर के पास बंधक रखे प्लॉट ही बेच डाले। इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
एस.एम.वी. इन्फ्रा स्टेट प्रा. लि. के डायरेक्टर सुरेश ठाकुर एवं आम मुख्त्यारधारी दिनेश मुकाती सहित अन्य व्यक्तियों पर केस हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 एवं 34 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
- एस.एम.वी. इन्फ्रा स्टेट प्रा. लि. के डायरेक्टर सुरेश ठाकुर, निवासी 101 फणासे एवेन्यू, सपना संगीता टॉकीज, इंदौर; हाल निवासी महू नीमच रोड, घाटा बिल्लौद चौकी, तहसील देपालपुर, जिला इंदौर के सामने
- दिनेश जाट, पिता बापूलाल जाट, निवासी ग्राम ताजखेड़ी, तहसील देपालपुर, जिला इंदौर व अन्य।
इस तरह किया गया फर्जीवाड़ा
ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि ग्राम ताजखेड़ी, तहसील देपालपुर, जिला इंदौर स्थित सर्वे क्रमांक 50/1/2 एवं 51/1/1 की कुल 4.420 हेक्टेयर भूमि पर विकसित गीता विहार कॉलोनी में विकास कार्य पूरा नहीं हुआ। इसके बाद भी फर्जी इंजीनियर प्रमाण-पत्र तैयार कर रेरा में प्रस्तुत किए गए और शासन के पास बंधक रखे गए भूखंडों का विक्रय किया गया।
जांच में पाया गया कि कॉलोनी में 70 प्रतिशत विकास कार्य किया गया था, जबकि विद्युत संबंधी कार्य अपूर्ण था। कॉलोनी के विकास के लिए कलेक्टर, इंदौर द्वारा 25 प्रतिशत भूखंड बंधक रखे गए थे।
इस तरह बेच दिए गए भूखंड
जांच में सामने आया कि एस.एम.वी. इन्फ्रा स्टेट प्रा. लि. के डायरेक्टर सुरेश ठाकुर द्वारा बंधक रखे जाने के बाद 22 नवंबर 2017 को दिनेश मुकाती के पक्ष में 35 भूखंडों का आम मुख्त्यारनामा निष्पादित किया गया, जबकि इन्हें बंधकमुक्त नहीं करवाया गया था। इन्हें दो करोड़ 55 लाख 80 हजार 300 रुपए में विक्रय कर दिया गया।
ये खबरें भी पढ़िए...
जय श्रीराम के नारों से इंदौर के छात्र आंदोलन में विवाद, प्रशासन परेशान, जीतू भी हुए शामिल
MP News: ई साक्ष्य जुटाने में पिछड़ी मध्यप्रदेश पुलिस, भोपाल-इंदौर भी जांच में फिसड्डी
कारोबारी ज्यादा, राजस्व ज्यादा, फिर इंदौर में GST ट्रिब्यूनल क्यों नहीं- कोर्ट
दिल्ली के आंदोलन की आंच, इंदौर में भी सुलगी, 23 जुलाई को युवा न्याय यात्रा होगी