जय श्रीराम के नारों से इंदौर के छात्र आंदोलन में विवाद, प्रशासन परेशान, जीतू भी हुए शामिल
Sanjay Gupta | Jul 22, 2026, 13:20 IST
indore neet paper leak student protest
इंदौर में 23 दिन से चल रहे छात्र आंदोलन ने अब पुलिस और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर पुलिस लाठीचार्ज कांड के बाद यहां तेजी आ गई है। हर दिन सैकड़ों छात्र जुट रहे हैं। वहीं 23 जुलाई को न्याय यात्रा का भी आह्वान हो गया है।
इंदौर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 23 दिनों से छात्रों का धरना जारी है। छात्र कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भंवरकुआं का टंट्या मामा चौराहा अब दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा नजर आने लगा है। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद इंदौर का आंदोलन भी तेज हो गया है। बिना पुलिस की अनुमति शुरू हुआ यह धरना अब प्रशासन के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है।
इसी बीच NEYU के संयोजक राधे जाट ने 23 जुलाई को न्याय यात्रा 3.0 निकालने का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस से इसकी अनुमति मिलने की संभावना कम है।
एनईवाययू के संयोजक राधे जाटने बताया कि यह न्याय यात्रा 3.0 होगी। पहली बार पीएससी ऑफिस के बाहर चार दिन धरना दिया गया था। इसके बाद जनवरी 2026 में दूसरी यात्रा निकाली गई। अब तीसरी यात्रा की तैयारी है। उन्होंने कहा कि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगी और इसके जरिए लोकतंत्र की बदहाली का संदेश दिया जाएगा। पुलिस से अनुमति मांगी गई है। हालांकि उन्हें डर है कि यात्रा से पहले पुलिस उन्हें और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में ले सकती है। यात्रा 23 जुलाई को दोपहर 1 बजे डीडी गार्डन से शुरू होकर रीगल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक जाएगी।
वहीं मंगलवार रात भंवरकुआं चौराहे पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान विवाद हो गया। कुछ लोग छात्र बनकर धरने में शामिल हुए और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। दूसरे छात्रों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि यह आंदोलन किसी धर्म या राजनीतिक दल के पक्ष-विपक्ष में नहीं है। वे केवल शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हित की मांग कर रहे हैं।
उधर, एक हिंदू संगठन ने थाने में आवेदन दिया। संगठन ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले की आड़ में हिंदू विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। साथ ही आंदोलन स्थल पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई।
देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी भोपाल से इंदौर पहुंचे और धरना दे रहे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने और वोट हासिल करने के लिए सरकार कुछ भी कर रही है।
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा किहमारा मुद्दा सिर्फ छात्रों का हित है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन (Indore News) अब पूरे प्रदेश में फैल रहा है और राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस छात्रों की इस लड़ाई के साथ है।
इस दौरान पार्षद कुणाल सोलंकी भी मौजूद रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आंदोलनकारियों के लिए टेंट भिजवाया था, लेकिन पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। मौके पर रवि दांगी भी मौजूद थे।
![f900d379-ff5]()
![cf3675aa-62e]()
भोपाल और उज्जैन संभाग के IAS और SAS अधिकारियों को विधायक ने घेरा, ये उठाया सवाल
दिल्ली के आंदोलन की आंच, इंदौर में भी सुलगी, 23 जुलाई को युवा न्याय यात्रा होगी
इंदौर गैस पाइपलाइन विस्फोट में आखिरकार BJP पार्षद सोनी पर हुई FIR, हाईकोर्ट में बोले ACP
बिना मंजूरी के भोपाल और इंदौर-उज्जैन महानगर क्षेत्र खुद बदल सकेंगे मास्टर प्लान
इसी बीच NEYU के संयोजक राधे जाट ने 23 जुलाई को न्याय यात्रा 3.0 निकालने का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस से इसकी अनुमति मिलने की संभावना कम है।
यात्रा को लेकर आशंका पुलिस उठा लेगी
उधर जय श्रीराम के नारे से विवाद
उधर, एक हिंदू संगठन ने थाने में आवेदन दिया। संगठन ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले की आड़ में हिंदू विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। साथ ही आंदोलन स्थल पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई।
देर रात को जीतू पटवारी पहुंच गए
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा किहमारा मुद्दा सिर्फ छात्रों का हित है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन (Indore News) अब पूरे प्रदेश में फैल रहा है और राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस छात्रों की इस लड़ाई के साथ है।
इस दौरान पार्षद कुणाल सोलंकी भी मौजूद रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आंदोलनकारियों के लिए टेंट भिजवाया था, लेकिन पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। मौके पर रवि दांगी भी मौजूद थे।
आज मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में है। इसी बदहाल व्यवस्था के खिलाफ इंदौर में हमारे छात्र शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं।
आदरणीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में शुरू हुई 'छात्रों की गूँज' आज पूरे देश के युवाओं की आवाज़ बन चुकी है। देश का युवा अब सड़कों पर… pic.twitter.com/oDS5Q6Sfzk
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 22, 2026
f900d379-ff5
cf3675aa-62e
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली के आंदोलन की आंच, इंदौर में भी सुलगी, 23 जुलाई को युवा न्याय यात्रा होगी
इंदौर गैस पाइपलाइन विस्फोट में आखिरकार BJP पार्षद सोनी पर हुई FIR, हाईकोर्ट में बोले ACP
बिना मंजूरी के भोपाल और इंदौर-उज्जैन महानगर क्षेत्र खुद बदल सकेंगे मास्टर प्लान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman