इंदौर छात्र प्रदर्शन में युवाओं ने क्यों पहनी ना मर्दों के प्रदेश मप्र..., वाली टी शर्ट

Sanjay Gupta | Jul 24, 2026, 15:45 IST
indore student protest viral tshirt
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की धमक मप्र के इंदौर में भी गूंज रही है। यहां भी 23 दिन से ही भंवरकुआं चौराहे पर आंदोलन चल रहा है। लेकिन इसी बीच एक शर्ट ने मामला गरमा दिया है।

इंदौर के जंतर-मंतर के नाम से प्रसिद्ध हो रहे भंवरकुआं चौराहे पर 23 दिन से छात्र आंदोलन जारी है। खासकर दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शनमें जब से लाठीचार्ज हुआ है, इंदौर में इस प्रदर्शन में और भीड़ उमड़ गई है।



न्याय यात्रा रोकने के लिए पुलिस को चौराहे को छावनी बनाना पड़ गया। इसी आंदोलन में एक टी शर्ट चर्चा में आ गई है। इस पर लिखा है कि- ना मर्दों के प्रदेश, मप्र से भी आए हैं मर्द।



किसने पहनी यह टीशर्ट

यह टी शर्ट इस आंदोलन की शुरूआत करने वाले पवन अहिरवार और उनके साथियों ने पहनी। इसे लेकर छात्र आंदोलन में नारेबाजी भी की गई।



student protest viral tshirt


क्यों पहनी गई यह टीशर्ट

दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रशांत नाम का युवा भी पहुंचा। उसका एक वीडियो सामने आया। उसने कहा कि मैं प्रशांत हूं और मैं ना मर्दों के प्रदेश मप्र से आया हूं। वहां कोई आवाज नहीं उठाता है।



student protest viral tshirt


ना युवाओं के आंदोलन होते हैं। दिल्ली आकर मुझे अच्छा लगा। हमारे यहां तो जमीर ही जिंदा नहीं है। पेपर लीक होते हैं, उन्हें जूते भी मारो, गालियां भी देते रहो कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।



इसका जवाब देने के लिए पहनी टी-शर्ट

यह वीडियो सामने आने के बाद पवन अहिरवार और उनके साथियों ने यह टी शर्ट बनवाई। पवन ने बताया कि इस टी-शर्ट को लेकर हम संदेश दे रहे हैं कि मप्र ना मर्दों का प्रदेश नहीं है। यहां मर्द भी है और वह भी आंदोलन करना जानते हैं।



यह बात काफी सही है कि यहां बात उठती है लेकिन कुछ नहीं होता है, चाहे पटवारी भर्ती कांड हो, कफ सिरप कांड हो, बावड़ी हादसा हो, एमवायएच में चूहे कुतरने से बच्चों की मौत का मामला हो, इंदौर में ट्रक घुसकर लोगों की मौत का मामला हो या कोई और।



यहां कुछ नहीं होता है, कुछ देर खबरें चलती है और किसी पर कुछ नहीं होता है। ऐसे में हम आवाज उठा रहे हैं और बता रहे हैं कि ऐसा नहीं चलेगा और यहां भी मर्द हैं, जो आवाज उठाना जानते हैं।



हमारा धरना जारी रहेगा

उधर भंवरकुआं पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। अरुण बड़ोले ने बताया कि हम सभी साथी अपनी जायज़ मांगों को लेकर पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं। आज 25वां दिन है। बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमारा हौसला कम नहीं हुआ है।



सोनम वांंगचुकजी ने अपना अनशन तोड़ दिया है, लेकिन छात्र-युवा हितों और हमारी मांगों के समर्थन में हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। सरकार की ओर से आश्वासन मिला है, लेकिन जब तक हमारी मांगों का पूर्ण और ठोस समाधान नहीं होता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।



मनावर विधायक का मिला समर्थन

आज इंदौर में आयोजित NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन में युवाओं के साथ शामिल होकर उनकी आवाज़ को मजबूती देने का प्रयास किया। इस अवसर पर मैंने छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाया और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच तथा जवाबदेही तय करने की आवश्यकता पर अपनी बात रखी।



देश का युवा ईमानदारी से मेहनत करता है। उसकी मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। विद्यार्थियों का विश्वास बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।



युवाओं के अधिकार, शिक्षा की पारदर्शिता और न्याय की लड़ाई में मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूँ।



— डॉ. हीरालाल अलावा


विधायक, मनावर



ये भी पढ़ें...



नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया वांगचुक का अनशन, CJP का आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान



क्या पुलिस आपको प्रदर्शन करने से रोक सकती है, जानिए क्या कहता है संविधान?



रायपुर प्रदर्शन में 16 जवान घायल, अस्पताल पहुंचे कमिश्नर संजीव शुक्ला



NEET पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, रायपुर मेडिकल कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन



Tags:
  • न्याय यात्रा
  • इंदौर
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
  • लाठीचार्ज
  • आंदोलन