237 करोड़ की लागत के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल इंदौर का यह हाल, ना स्टाफ ना उपकरण
इंदौर मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के हाल खराब हैं। यह 237 करोड़ की लागत से बना है। इसमें भव्य भवन बनाने में ही 140 करोड़ लगे हैं। बाकी अन्य संसाधन जुटाने में लगे हैं। यहां हाईटेक ओटी भी है।
स्टाफ की क्या है स्थिति
स्टाफ को लेकर मेडिकल कॉलेज डीन ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में बताया कि यहां राजपत्रित (शैक्षणिक कैटेगरी में) के 149 पद मंजूर हैं। वहीं, मौजूदा स्थिति में केवल 46 पद भरे हुए हैं और 103 पद रिक्त हैं। यानी 70 फीसदी पद खाली हैं। वहीं अराजपत्रित (तृतीय श्रेणी) में कुल 481 पद मंजूर हैं। इसमें से 234 पद भरे हुए हैं और 247 पद रिक्त हैं। यहां भी 52 फीसदी पद खाली हैं।
उपकरण के हाल देखो
वहीं चौंकाने वाली जानकारी देते हुए डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने मीटिंग में बताया कि यहां पर रोबोटिक सर्जरी की जरूरत है। इस हाईटेक सर्जरी के लिए यहां ओटी (ऑपरेशन थियेटर) मौजूद है, लेकिन रोबोटिक इन्स्ट्रूमेंट ही नहीं हैं।
हाल ही में एनेस्थीसिया दवा की हुई थी कमी
हाल ही में यहां पर एनेस्थीसिया की दवाओं की कमी के कारण हार्ट, न्यूरो, कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन प्रभावित हुए थे। कई मरीजों की सर्जरी टालनी पड़ी। अस्पताल में बुपिवाकेन हेवी (Bupivacaine Heavy), ग्लाइकोपाइरोलेट (Glycopyrrolate) और मायोपाइरोलेट (Myopyrolate) इंजेक्शन का स्टॉक समाप्त होने की बात सामने आई थी। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 12 से 15 हार्ट, न्यूरो, कैंसर और अन्य जटिल ऑपरेशन किए जाते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल इंदौर में 306 नर्स की नियुक्ति अवैध, HC में यह आया कारण
इंदौर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सिर्फ एक टेक्निकल स्टाफ नहीं होने से अटकी बाइपास सर्जरी
चंबल नदी पार कर रहा स्टीमर बीच मजधार में बंद, 100 यात्रियों की अटकीं सांसें
आज ही करें LPG eKYC अपडेट, वरना 947 के सिलेंडर पर देने होंगे 2935 रुपए