इंदौर में सोना चोरी कांड के बाद लसूडिया टीआई को हटाया, तीन और थाना प्रभारी बदले गए

Sanjay Gupta | Apr 27, 2026, 21:22 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर में सोना चोरी कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। लसूडिया टीआई तारेश सोनी को हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है। चार थानों के टीआई बदले गए हैं। सात इंस्पेक्टर के ट्रांसफर से पुलिस महकमे में हलचल है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला...

  • चार थानों के टीआई बदले गए।
  • इंदौर में सात इंस्पेक्टर के ट्रांसफर।
  • लसूडिया टीआई तारेश सोनी हटाए गए।
  • सोना चोरी कांड के बाद कार्रवाई।
  • तुकोगंज समेत अन्य थानों में भी बदलाव।

इंदौर में सोमवार को सात इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए गए। इसमें चार थानों के टीआई बदले गए। खासकर सोना चोरी के लगे आरोपों के बाद लसूडिया थाने के पांच पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे और अब टीआई को भी बदल दिया गया है।



इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने चार थानों के टीआई बदल दिए हैं। इसमें दो टीआई हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे। लसूडिया पुलिस पर घर में घुसकर वारंट तामीली के नाम पर सोना चोरी के गंभीर आरोप लगे थे। इसमें पहले पांच पुलिसकर्मी बदले गए और अब टीआई तारेश सोनी का भी तबादला हो गया। उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया।



indore ti transfer (2)


यह हुआ बदलाव

  • लसूडिया थाना- राजकुमार यादव को टीआई बनाया, तारेश सोनी क्राइम ब्रांच गए।
  • तुकोगंज थाना- जितेंद्र चौहान को टीआई बनाया, जितेंद्र यादव क्राइम ब्रांच भेजे गए।
  • मल्हारगंज थाना- नीरज कुमार बिरथरे को टीआई बनाया, यह अभी रक्षित केंद्र में थे।
  • एरोड्रम थाना- देवेंद्र सिंह कुशवाह को टीआई बनाया, अभी यह मल्हारगंज में पदस्थ थे।

वहीं एरोड्रम टीआई तरुण भाटी को अब क्राइम ब्रांच भेजा गया है।



क्यों हटाया गया इन्हें

राजकुमार यादव पहले भंवरकुआं टीआई थे। राजनीतिक कारणों से हटाया गया था। बाद में अब इन्हें लसूडिया जैसा नंबर वन माना जाने वाला थाना दिया गया है।



वहीं राजेंद्र नगर (राजेंद्र नगर थाना) टीआईपद से हाल ही में नीरज बिरथरे को एक युवक के सुसाइड केस में एसआई पर लगे आरोपों के बाद हटा दिया गया था। अब उन्हें फिर थाना दिया गया है। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव भी एक ज्वेलर्स मामले में चार सौ बीसी की एफआईआर करने के बाद विवादित हुए थे।



डीसीपी भी खुश नहीं थे लसूडिया से

वहीं लसूडिया पुलिस पर सोना चोरी के आरोप के साथ ही थाने में पिटाई को लेकर हाल ही में हाईकोर्ट इंदौर द्वारा लगाए गए 10 हजार जुर्माने व अन्य कई विवादों को देखते हुए बदलाव किया गया है। लेकिन इसमें बड़ा कारण है कि जोन के डीसीपी को टीआई की कार्यशैली पसंद नहीं आ रही थी। इसके चलते भी यह अहम बदलाव किया गया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस पर 22.50 तोला सोना लूट के भी आरोप, SI और चार पुलिसकर्मी निलंबित



इंदौर लसूडिया पुलिस की वारंट तामीली में गुंडागर्दी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड



डेली कॉलेज में नए संविधान से चुनाव होंगे, सरकार ने दी नए संशोधन को मंजूरी



इंदौर नगर निगम: MIC मेंबर, नेता प्रतिपक्ष के रिश्तेदार और पीए के परिजन के नाम पर गाड़ियां, निगम में अटैच



Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • ट्रांसफर
  • टीआई
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • राजेंद्र नगर थाना
  • लसूडिया थाना