इंदौर में ट्रैफिक पर ध्यान जरूरी, मतदाता 28 लाख और वाहन 32 लाख से अधिक

Sanjay Gupta | Dec 21, 2024, 12:01 IST
indore traffic 1
इंदौर में ट्रैफिक की समस्या लगातार भयावह हो रही है। इसे लेकर शुक्रवार को ही एक आयोजन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मंच से कहा कि आप एक बार ट्रैफिक को लेकर इंदौर आकर बैठक लीजिए और मार्गदर्शन दीजिए।

इंदौर में ट्रैफिक की समस्या लगातार भयावह हो रही है। इसे लेकर शुक्रवार को ही एक आयोजन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मंच से कहा कि आप एक बार ट्रैफिक को लेकर इंदौर आकर बैठक लीजिए और मार्गदर्शन दीजिए। ट्रैफिक पर ध्यान देना जरूरी है। उधर राउ फ्लाईओवर ब्रिज शनिवार से शुरू हो रहा है इससे हर दिन पांच लाख वाहन चालकों को राहत मिलेगी।



क्यों हो रही यह बात

इंदौर में इस समय 32 लाख 25 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं और इंदौर के मतदाता 28 लाख से भी ज्यादा है। इंदौर की जनसंख्या 40 लाख है। इंदौर देश भर में वाहन घनत्व के मामले में नंबर वन पर है। इंदौर में हर साल औसतन 1.90 लाख वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इतने तो हर साल नए मतदाता भी नहीं जुड़ रहे हैं।



इस साल त्योहार में ही बिके 52 हजार वाहन

इस साल त्योहार के सीजन अक्टूबर व नवंबर माह में ही 26-26 हजार वाहन बिके। इस तरह कुल वाहन 52 हजार तो केवल दो माह में ही बिक गए। वहीं हर माह औसतन दस से 15 हजार वहन तो बिक ही रहे हैं।



लग्जरी कारों की भी भरमार

इंदौर से बहुत पीछे है भोपाल व दूसरे शहर

इंदौर में सबसे ज्यादा 32 लाख 25 हजार वाहन है, वहीं भोपाल दूसरे नंबर पर है, जहां 19 लाख वाहन हैं, तो वहीं ग्वालियर और जबलपुर में करीब 13-13 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं।





इंदौर को फ्लाईओवर सिटी बनाना होगा

इंदौर में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए फ्लाईओवर पर काम हो रहा है। इस साल पांच फ्लाईओवर शुरू हुए हैं। वहीं बीआरटीएस पर पांच फ्लाईओवर का प्रस्ताव है और साथ ही आईडीए 11 अन्य ब्रिज की प्लानिंग कर रहा है। वहीं लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए सिटी बस बढ़ाई जा रही है और मेट्रो पर भी काम हो रहा है।



राऊ बायपास पर फ्लाईओवर आज से शुरू

राऊ बायपास नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर की महाराष्ट्र से इंदौर की तरफ आने वाली एक भुजा का लोकार्पण शनिवार को रहा है, दूसरी भुजा भी जल्द शुरू होगी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया लोकार्पण शनिवार को दोपहर 3:30 बजे होगा। कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा, परिषद की अध्यक्ष पप्पी विजय पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि होंगे। यह फ्लाई ओवर करीब 1.2 किलोमीटर लंबा है और इसकी लागत लगभग 43 करोड़ है। ब्रिज की एक भुजा शुरू होने से देवास से खलघाट की ओर जाने वाले वाहन इससे सीधे निकल सकेंगे। पीथमपुर, राऊ और इंदौर आने वाले वाहन नीचे से निकल सकेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • इंदौर ट्रैफिक समस्या