MP की ड्रोन पॉलिसी बनाने के लिए जुटेंगे एक्सपर्ट, पोर्टल होगा लॉन्च
Vikram Jain | Dec 20, 2024, 18:55 IST
भोपाल में 23 दिसंबर को ड्रोन टेक्नोलॉजी पर कार्यशाला। Photograph: (BHOPAL)
मध्य प्रदेश सरकार 23 दिसंबर को भोपाल में ड्रोन टेक्नोलॉजी पर कार्यशाला आयोजित करेगी। जिसमें बड़ी संख्या में विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस दिन ड्रोन पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार ने ड्रोन टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग और राज्य में ड्रोन पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के उद्देश्य से एक नई ड्रोन पॉलिसी पर काम शुरू किया है। अब इसको लेकर 23 दिसंबर 2024 को भोपाल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में विशेषज्ञ, ड्रोन इंडस्ट्री के जानकार और सरकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस दौरान नई ड्रोन पॉलिसी बनाने को लेकर एक्सपर्ट विचार-विमर्श करेंगे। इसी दिन मध्य प्रदेश शासन का ड्रोन पोर्टल drone.mp.gov.in भी लॉन्च किया जाएगा।
कार्यशाला में DGCA (Directorate General of Civil Aviation), भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India), नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (National Disaster Management Authority) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आईआईटी इंदौर, ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया, नाबार्ड और अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़े नवाचार साझा करेंगे। इस कार्यशाला में मुख्य सचिव अनुराग जैन विशेष वक्तव्य भी देंगे।
इस कार्यशाला में ड्रोन एग्जीबिशन का आयोजन भी किया जाएगा, जहां विभिन्न ड्रोन कंपनियां अपनी तकनीक और उत्पाद पेश करेंगी। साथ ही, ड्रोन से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाला पोर्टल drone.mp.gov.in लॉन्च होगा। यह पोर्टल नागरिकों और सरकारी विभागों के लिए एक केंद्रित मंच प्रदान करेगा।
कई विशेषज्ञ होंगे शामिल
PM मोदी के ड्रोन मिशन से ली प्रेरणा
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और उत्पादकता में वृद्धि के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी के उपयोग को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रोन मिशन से प्रेरणा लेकर मध्य प्रदेश में इसे लागू करने का संकल्प लिया गया है।
ड्रोन एग्जीबिशन और पोर्टल लॉन्च
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari