यशवंत क्लब चुनाव की तस्वीर साफ, गोरानी और पम्मी दोनों पैनल के सभी नाम घोषित

Sanjay Gupta | Apr 24, 2026, 19:58 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. यशवंत क्लब चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। वर्तमान सत्ताधारी सचदेवा-गोरानी पैनल के नाम पहले ही आ चुके थे। वहीं अब दूसरी पैनल पम्मी छाबड़ा के भी सभी नाम घोषित हो गए हैं। चेयरमैन पद पर चुनाव जितेंद्र जैन और पम्मी छाबड़ा के बीच होगा।

यशवंत क्लब मैनेजिंग कमेटी के चुनाव जून में संभावित है। जल्द ही इसके लिए मैनेजिंग कमेटी बैठक कर चुनाव शेड्यूल पर मुहर लगाएगी और चुनाव अधिकारी नियुक्त होंगे। चुनाव के लिए सचेदाव-गोरानी और पम्मी छाबड़ा मैदान में हैं। दोनों ही पैनल के अब सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं।



चार बड़े पद के लिए ये उम्म्मीदवार

मैनेजिंग कमेटी में चार पदाधिकारियों के पद है और पांच कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हैं। इस तरह कुल नौ पदों के लिए चुनाव है। गोरानी पैनल से चेयरमैन पद के लिए जितेंद्र जैन, सचिव के लिए विजय कस्तूरी, सह सचिव के लिए तेजवीर जुनेजा और कोषाध्यक्ष के लिए रुपल पारिख है।



वहीं, पम्मी पैनल से चेरयमैन के लिए पम्मी छाबड़ा, सचिव के लिए अतुल सेठ. सह सचिव के लिए पंकज कुकरेजा और कोषाध्यक्ष के लिए सतीश मंगलानी उम्मीदवार है।



गोरानी विरुद्ध पम्मी पैनल में ऐसे मुकाबला...

  • चेयरमैन पद- जितेंद्र जैन विरुद्ध पम्मी छाबड़ा
  • सचिव पद- विजय कस्तूरी विरुद्ध अतुल सेठ
  • सह सचिव पद- तेजवीर जुनेजा विरुद्ध पंकज कुकरेजा
  • कोषाध्यक्ष पद- रुपल पारिख विरुद्ध सतीश मंगलानी

कार्यकारिणी के पांच पद के लिए यह उम्मीदवार...

  • गोरानी पैनल से- वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार, भारती बरोडिया और आशुतोष कौशिक
  • पम्मी पैनल से- अमृत देव, सौरभ भंडारी, बॉबी थम्मन, कुनाल कासलीवाल और शिखर वर्मा

पांच हजार से ज्यादा मतदाता है

क्लब में पांच हजार से अधिक मतदाता है। इसमें करीब 60 फीसदी मतदान होता है। बीते दो चुनाव से गोरानी पैनल का एकतरफा दबदबा रहा है और विजय हासिल की है। क्लब संविधान के अनुसार दो बार लगातार चुनाव जीतने के बाद ब्रेक देना होता है।



इसके चलते इस बार वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी मैदान में नहीं है। उन्होंने जितेंद्र जैन व विजय कस्तूरी की टीम बनाकर मैदान में उतारा है। वहीं इस बार पम्मी छाबड़ा ने भी मैदान पकड़ा है और पूरी टीम उतारी है।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर के यशवंत क्लब में गोरानी के बाद पम्मी पैनल के नाम तय, सेठ सचिव के उम्मीदवार



इंदौर यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी, बागड़िया हुए एक, पर्ची निकालकर हुआ समझौता



इंदौर यशवंत क्लब के बाहर बकाया टैक्स वसूली में मुनादी पर निगमायुक्त को अवमानना नोटिस



यशवंत क्लब में टीम गोरानी पूरी, पम्मी पैनल का इंतजार, बागड़िया बढ़ा रहे धड़कनें



इंदौर के यशवंत क्लब चुनाव में टीम गोरानी से जीतू जैन, कस्तूरी को उतारने की तैयारी





Tags:
  • इंदौर
  • चेयरमैन
  • यशवंत क्लब चुनाव
  • पम्मी छाबड़ा
  • मैनेजिंग कमेटी
  • संजय गोरानी