इंदौर यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी, बागड़िया हुए एक, पर्ची निकालकर हुआ समझौता

Sanjay Gupta | Apr 05, 2026, 21:18 IST
Share
yashwant club
yashwant club

Indore: इंदौर यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया के बीच समझौता हो गया है। पर्ची निकालकर चेयरमैन उम्मीदवार तय किया गया, जिसमें पम्मी का नाम निकला। अब वे सचदेवा गोरानी पैनल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

News in short

  • यशवंत क्लब चुनाव को लेकर गहमागहमी।
  • पम्मी और बागड़िया दोनों थे दावेदार।
  • समझौते के लिए पर्ची निकालने का फैसला।
  • पर्ची में पम्मी छाबड़ा का नाम निकला।
  • अब सीधा मुकाबला दो पैनल के बीच।

News in detail

इंदौर यशवंत क्लब के जून 2026 में मैनेजिंग कमेटी के चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए सचदेवा गोरानी की पैनल पहले ही तय हो चुकी थी। वहीं विरोधी पैनल के लिए पेंच तब फंस गया था, जब पम्मी छाबड़ा और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया दोनों ही चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे थे। इससे मुकाबला त्रिकोणीय होने की स्थिति बन रही थी। लेकिन रविवार को रोचक घटनाक्रम हुआ।

yashwant
yashwant

पर्ची निकालकर तय हुआ कौन लड़ेगा

पम्मी छाबड़ा और बागड़िया दोनों ही चेयरमैन पद के लिए उतरने की बात कह रहे थे। बागड़िया के साथ अतुल सेठ भी सचिव पद के लिए उतर रहे थे। सात दिन से दोनों के बीच चर्चा चल रही थी कि कोई एक पीछे हट जाए। समर्थक भी समझौते में लगे थे। आखिर में तय हुआ कि पर्ची निकालकर नाम तय किया जाए।

yashwant
yashwant

पर्ची से निकला पम्मी का नाम

रविवार को एक रेस्टोरेंट में पम्मी, बागड़िया और उनके समर्थक बैठे। सभी के सामने पर्चियां बनाई गईं और दोनों के नाम लिखे गए। फिर वहीं रेस्टोरेंट में आए एक युवक से पर्ची निकालने के लिए कहा गया। इसका मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया। पर्ची जब खोली गई, तो इसमें पम्मी का नाम निकला। बागड़िया ने पम्मी को बधाई दी। अब चेयरमैन पद के लिए पम्मी छाबड़ा मैदान में उतरेंगे। जल्द ही वे सभी से चर्चा कर पैनल के अन्य उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

गोरानी पैनल से यह उम्मीदवार तय

वहीं सचदेवा गोरानी पैनल से चेयरमैन पद के लिए जीतेंद्र उर्फ जीतू जैन, सचिव के लिए विजय कस्तूरी, सह सचिव के लिए तेजवीर जुनेजा और कोषाध्यक्ष के लिए रूपल पारिख का नाम तय है। कार्यकारिणी के सदस्यों में वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बडोतिया के नाम भी सामने आ चुके हैं।

इंदौर यशवंत क्लब के बाहर बकाया टैक्स वसूली में मुनादी पर निगमायुक्त को अवमानना नोटिस

इंदौर के यशवंत क्लब चुनाव में टीम गोरानी से जीतू जैन, कस्तूरी को उतारने की तैयारी

इंदौर यशवंत क्लब के बाहर नगर निगम ने ढोल बजवा करवा दी मुनादी, 2.64 करोड़ संपत्ति कर बकाया

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 64 अधिकारियों के तबादले, देखिए सूची

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • इंदौर यशवंत क्लब
  • यशवंत क्लब
  • पम्मी छाबड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब