इंदौर के यशवंत क्लब में गोरानी के बाद पम्मी पैनल के नाम तय, सेठ सचिव के उम्मीदवार

Sanjay Gupta | Apr 13, 2026, 14:30 IST
Share
indore yashwant club
indore yashwant club

इंदौर यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी पैनल के उम्मीदवार तय हो गए हैं। पम्मी छाबड़ा चेयरमैन और अतुल सेठ सचिव पद के दावेदार होंगे। गोरानी पैनल से भी नाम सामने आ चुके हैं। अब मुकाबला दो पैनलों के बीच होगा।

News In Short

  • यशवंत क्लब चुनाव जून में होंगे।
  • पम्मी पैनल के उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं।
  • पम्मी छाबड़ा चेयरमैन पद के उम्मीदवार हैं।
  • अतुल सेठ सचिव पद के दावेदार हैं।
  • मुकाबला अब दो पैनलों के बीच तय होगा।

News In Detail

इंदौर यशवंत क्लब की मैनेजिंग कमेटी के दो साल के कार्यकाल के लिए चुनाव जून माह में होना है। लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे सचदेवा-गोरानी पैनल के उम्मीदवारों के नाम पहले ही आ चुके थे।

अब पम्मी छाबड़ा की पैनल के भी नाम सामने आ गए हैं। चुनाव में कुल नौ पद हैं। इसमें चार पद मुख्य चेयरमैन, सचिव, कोषाध्यक्ष और सह सचिव के हैं और पांच कार्यकारिणी सदस्यों के हैं।

पम्मी चेयरमैन, सेठ सचिव उम्मीदवार

पम्मी पैनल की ओर से चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार पम्मी छाबड़ा खुद हैं। वहीं सचिव पद के लिए इस बार अतुल सेठ का नाम तय हुआ है। सह सचिव के लिए पंकज कुकरेजा मैदान में होंगे।

अभी कोषाध्यक्ष पद के लिए नाम तय होना बाकी है। कार्यकारिणी के पांच पद में से चार नाम तय हुए हैं। इसमें अमृत देव, विकास (बॉबी) थम्मन, सौरभ भंडारी और शिखर वर्मा तय हुए हैं।

गोरानी पैनल से ये 8 नाम तय

वहीं गोरानी पैनल से 9 में से 8 पदों के लिए उम्मीदवार तय हो चुके हैं। चेयरमैन पद के लिए जितेंद्र उर्फ जीतू जैन हैं। सचिव पद के लिए विजय कस्तूरी, कोषाध्यक्ष में रूपल पारिख और सह सचिव में तेजवीर जुनेजा हैं। कार्यकारिणी के 5 पदों में से चार नाम वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बरोडिया तय हुए हैं।

दो टर्म के कारण ये बाहर

यशवंत क्लब के संविधान के तहत दो बार लगातार चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। एक बार ब्रेक देना होता है। वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इसके चलते अब इस पैनल से ये उम्मीदवार नहीं बन सकते हैं। इसलिए चेयरमैन और सचिव पद के लिए नए उम्मीदवार उतारे गए हैं।

बागड़िया की सुलह से अब दो ही पैनल

बीच में क्लब में उस समय त्रिकोणीय चुनाव की संभावना बन गई थी, जब वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने भी चेयरमैन पद पर उतरने की बात कही थी। उनके साथ ही अतुल सेठ भी सचिव पद के लिए आ रहे थे। बाद में पम्मी और बागड़िया के बीच सुलह बैठक हुई और बागड़िया ने चुनाव से दूरी बना ली। वहीं सेठ पम्मी पैनल के साथ सचिव पद के उम्मीदवार बन गए।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर न्यूज | इंदौर यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी, बागड़िया हुए एक, पर्ची निकालकर हुआ समझौता

इंदौर यशवंत क्लब के बाहर बकाया टैक्स वसूली में मुनादी पर निगमायुक्त को अवमानना नोटिस

मध्यप्रदेश | यशवंत क्लब में टीम गोरानी पूरी, पम्मी पैनल का इंतजार, बागड़िया बढ़ा रहे धड़कनें

MP News: इंदौर के यशवंत क्लब चुनाव में टीम गोरानी से जीतू जैन, कस्तूरी को उतारने की तैयारी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर यशवंत क्लब
  • यशवंत क्लब चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग