एक तस्वीर और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, 35 करोड़ की संपत्ति वाले फिरोज खान संग दिखे महेंद्र पटेल

Sanjay Gupta | Oct 17, 2026, 22:32 IST
पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के साथ इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल को तस्वीर खिंचवाना भारी पड़ गया है।
देवास में पदस्थ विशेष शाखा के इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का ट्रांसफर हो गया है। फिरोज खान के साथ सामने आई एक तस्वीर को इसकी वजह बताया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 17 अक्टूबर को ट्रांसफर के आदेश जारी किए। ये आदेश उप पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता (जी) डी. कल्याण चक्रवर्ती ने जारी किए हैं।

महेंद्र पटेल का ट्रांसफर

इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की संपत्ति सामने आई थी। कार्रवाई में उनकी करीब 35 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ था। अब इसी फिरोज खान के साथ तस्वीर सामने आने पर महेंद्र पटेल का ट्रांसफर हुआ है।



फिरोज खान से नजदीकी के चलते इंस्पेक्टर का पत्ता कटा!

क्या है तस्वीर का विवाद?

लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग के ड्राइवर फिरोज खान जांच के घेरे में हैं। इसी बीच इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल (Inspector Mahendra Patel) की एक तस्वीर फिरोज खान के साथ सामने आई। तस्वीर में फिरोज खान हाथ में पिस्टल लिए खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं महेंद्र पटेल नीचे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों पुलिस की वर्दी में नहीं हैं। दोनों सामान्य कपड़ों में नजर आ रहे हैं।



तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में दोनों के संबंधों को लेकर शिकायत हुई। इन शिकायतों के बाद भोपाल मुख्यालय से पटेल के ट्रांसफर आदेश जारी हो गए। बताया जा रहा है कि तस्वीर के कारण ही उनका आनन-फानन में ट्रांसफर किया गया।



तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में दोनों के संबंधों को लेकर शिकायत हुई। इन शिकायतों के बाद भोपाल मुख्यालय से पटेल के ट्रांसफर आदेश जारी हो गए। बताया जा रहा है कि तस्वीर के कारण ही उनका आनन-फानन में ट्रांसफर किया गया।



ड्राइवर फिरोज संग इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल को तस्वीर पड़ी भारी

दोनों के आर्थिक संबंधों की भी जांच

इस तस्वीर के सामने आने के बाद दोनों के संबंध भी जांच के दायरे में हैं। खासकर दोनों के बीच संभावित आर्थिक लेन-देन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में लोकायुक्त की नजर भी महेंद्र पटेल पर है। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ जांच कर रही है। जांच एजेंसी फिरोज के करीबी लोगों और उनके आपसी संबंधों को खंगाल रही है। इसी क्रम में महेंद्र पटेल के साथ उनके संबंधों की भी जांच की बात सामने आई है। तस्वीर सामने आने के बाद पटेल भी लोकायुक्त के रडार पर आ गए हैं।



फिरोज खान की संपत्तियों की कीमत 35 करोड़ के पार

इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को संयुक्त कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस विभाग के आरक्षक चालक फिरोज खान के ठिकानों पर छापे मारे गए। छापेमारी की प्रारंभिक जांच में संपत्तियों की कीमत 6.26 करोड़ रुपए आंकी गई थी।



इसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 12.95 करोड़ रुपए पहुंच गया था। इन संपत्तियों की बाजार कीमत 29 करोड़ 73 लाख रुपए आंकी गई थी। वहीं, अगले दो दिनों की जांच में और संपत्तियां सामने आईं। बैंक खातों में जमा राशि का भी पता चला। अब तक मिली अचल संपत्तियों की बाजार कीमत 35 करोड़ 46 लाख रुपए पहुंच गई थी।



विवादित प्लॉटों की करता था खरीदारी

जांच में सामने आया कि फिरोज खान पिछले 17 महीने से नौकरी पर नहीं गया था। वह पूरी तरह जमीन के कारोबार में लगा हुआ था। उसने कई कंपनियां बनाकर संपत्तियां खरीदी थीं। इनमें मुख्य रूप से विवादित प्लॉट शामिल थे। हाल ही में उसने बागली में पत्नी के नाम पर दो जमीनें खरीदी थीं। ये दोनों जमीनें विवादित थीं। इन जमीनों पर उसे कब्जा भी नहीं मिला था। आरोप है कि फिरोज विवादित प्लॉट सस्ते दामों पर खरीदता था। इसके बाद वह वर्दी का रौब दिखाकर उन पर कब्जा करता था।

Tags:
  • इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का ट्रांसफर
  • इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल
  • फिरोज खान
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त
  • आरक्षक चालक फिरोज खान
  • इंदौर
  • Inspector Mahendra Patel