जबलपुर में मोटर स्टैंड के पास बिल्डिंग में हत्या कर शव को लगाई आग

Neel Tiwari | Dec 08, 2024, 15:14 IST
Navbharat Press first
जबलपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें सुरक्षा कर्मियों द्वारा एक युवक की हत्या कर उसे जला दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज का कार्रवाई शुरू की गई।

जबलपुर पुलिस ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सूचना मिलती है कि मोटर स्टैंड के पास स्थित नवभारत प्रेस की सीज बिल्डिंग में आग लगी है। जिसके बाद मौके पर पुलिस के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच जाती है। मौके पर पुलिस के साथ आस पास की बिल्डिंगों के सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। जिनके द्वारा बिल्डिंग के अंदर जाकर शिनाकत के दौरान एक व्यक्ति की आधी जाली लाश मिलती है।



सिरफिरा आशिक बोला- तू आजा मेरे पास नहीं तो पति को किडनेप कर लूंगा



पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

सबूत मिटाने के लिए लाश को जलाया

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की गई है जिसमें आरोपियों ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण उनके द्वारा सर पर लोहे की रॉड मारकर युवक विक्की और विकास पटेल की हत्या कर दी गई थी। साथ ही आरोपियों के द्वारा हत्या के सबूत को मिटाने के लिए लाश को जला दिया जाता है।



छतरपुर में छात्र ने प्रिंसिपल के सिर पर मारी गोली, हुई मौत, आरोपी फरार



पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों आरोपी सोनू उर्फ हेमराज सरिया और आरोपी ज्ञान सिंह ठाकुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,201,34 और BNS की धारा 103,238,3,5 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई।



आदतन अपराधी था मृतक

पुलिस के द्वारा बताया गया कि ओमती थाना क्षेत्र के रहने वाले मृतक विक्की और विकास पटेल के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज है। इसके ऊपर पूर्व में जिला बदर की कार्रवाई हुई की जा चुकी है वर्तमान में मृतक के ऊपर थाना हाजिरी की प्रकिया प्रभावशील है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हत्या
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नवभारत प्रेस